Blood Sugar Control Food: डायबिटीज (Diabetes) के कारण लाइफस्टाइल में काफी दिक्कतें आ जाती है, तनाव बढ़ जाता है और हमारा खान-पान भी खराब हो जाता है। डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है, जो आने वाली कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए डॉक्टर भी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।
अगर आप अपने भोजन में अनाज और दालों को शामिल कर लेते हैं, तो ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल किया जा सकता है। साबुत अनाज और दालें ब्लड फ्लो में धीरे-धीरे ग्लूकोज को बढ़ाता है, जिससे ग्लाइसेमिक (Glycemic) को कंट्रोल किए बिना शरीर को एनर्जी मिलती है।
ये भी पढ़ें:- Blood Sugar के लेवल को कंट्रोल कैसे करें, अपनाएं ये 10 Tips
इसके अलावा, ये पोषक तत्व फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) के पाचन (Digestion) को धीमा करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, उन फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।
पुरानी बीमारियां हो सकती है जड़ से खत्म (Old Diseases will be Eradicated)
अनाज और दालों के सेवन से कई लाभ प्राप्त होते हैं। वे काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट आपको विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स का मानना है कि साबुत अनाज के सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।
साथ ही यह दालें हृदय स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। ब्राउन राइस जैसे अनाज के साथ-साथ बंगाली चना, काला चना, राजमा और हरे चने जैसी दालों को शामिल करने से भरपूर फाइबर और प्रोटीन मिलता है।
ये भी पढ़ें- ये 8 आदतें बदलने से देखिए कैसे बदलती है आपकी लाइफ
इन अनाज और दालों का करें सेवन (Grains And Pulses)
ब्राउन चावल, गेहूं, सूजी, जई, क्विनोआ, साबुत गेहूं की ब्रेड, जौ, रागी, बाजरा और ज्वार फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। हालांकि, इनमें (Blood Sugar Control Food) कार्बोहाइड्रेट होते हैं, इसलिए इन अनाजों को भी पोषण कंट्रोल की आवश्यकता होती है।
काले चने, हरे चने, बंगाल चने, राजमा और सोयाबीन जैसी दालें वसा में कम और फाइबर में अधिक होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। कई दालों का यूज इडली, डोसा और वड़ा जैसे खाने को बनाने के लिए किया जाता है। दाल को पकाना आसान है और पोषण के लिए इसे सूप या सलाद में लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- रोजाना दांत साफ करने पर भी हैं पीले?
अपने भोजन में अनाज और दालों को कैसे शामिल करें?
अपने प्रतिदिन के भोजन में अनाज और दालों को शामिल करना जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं अधिक आसान है। आइए जानते हैं, क्या है वह तरीके (Blood Sugar Control Food)
साबुत अनाज खाने से होगा लाभ (Benefits of Eating Whole Grains)
जब साबुत अनाज को चना, दाल और काली बीन्स जैसी दालों के साथ मिलाया जाता है, तो यह न केवल भोजन के ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) को कम करता है, बल्कि उसमे प्रोटीन और फाइबर की मात्रा को बड़ा देता है। आप दालों को सूप, स्टू, सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। इडली, डोसा और पैनकेक बनाने के लिए ब्राउन चावल को उड़द दाल के साथ पीस लें।
दालों को सब्जियों के साथ मिलाएं (Mix Pulses with Vegetables)
अपने भोजन में दालों को शामिल करने का एक और बढ़िया तरीका उन्हें सब्जियों के साथ मिलाना है। पकी हुई दाल के साथ कुछ रंग-बिरंगी सब्जियां भूनने से एक स्वादिष्ट और संपूर्ण भोजन प्राप्त होता है।
नॉन वेज के साथ कॉम्बिनेशन (Combination with Non Veg)
अनाज या दालों को चिकन, मछली और अंडे जैसे प्रोटीन के साथ मिलाने से भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
चीजों को और दिलचस्प बनाए रखने के लिए पूरे सप्ताह अलग-अलग प्रकार के फूड कॉम्बिनेशन को ट्राई करें। जिससे आपको खाने का भी मजा आएगा और शुगर भी कंट्रोल रहेगी।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
(Valium)
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines