Home Remedies: चेहरे के ब्लैक हेड्स कैसे हटाएं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अब सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर ये ब्लैक हेड्स होते हैं क्या? दरअसल, जब चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमा होता है तो स्किन छोटे-छोटे दानों के रूप में उभरने लगती है, जो हवा के संपर्क में आकर ऑक्सीडाइज होने से काली पड़ जाती है। इसे ब्लैक हेड्स कहा जाता है।
और पढ़िए –Reduce weight with green tea: ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? जानिए- कब मिलता है अधिक फायदा
चेहरे पर क्यों होते हैं ब्लैक हेड्स
चेहरे पर ब्लैक हेड्स होने के पीछे बड़ी वजह है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब स्किन पोर्स (Skin Pores) डेड स्किन, ऑयल और बैक्टीरिया की वजह से बंद हो जाते हैं तब इन पोर्स के अंदर ब्लैकहेड्स बनने लगते हैं। इन प्रभावित एरिया में धूल मिट्टी आदि जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है, जिन्हें बाद में हटाना मुश्किल होता है।
ऐसे हटाएं चेहरे के ब्लैक हेड्स
आपके चेहरे पर ज्यादातर ब्लैकहेड्स नाक के पास होते हैं, जिन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं और आसानी से निकलने का नाम नहीं लेते। हम आपके लिए 3 ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप ब्लैक हेड्स हाटकर एक ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
और पढ़िए –Spotless Face TIPS: हफ्ते में 2 बार लगाएं ये चीज…गायब होंगे कील-मुंहासे..दाग-धब्बे…दमकने लगेगा चेहरा
पहला उपाय- अंडा से हटाएं ब्लैक हेड्स
सबसे पहले एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग लें। फिर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। फिर इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएकर सूखने दें। फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। आप इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूसरा उपाय- हॉट स्टीम से हटाएं ब्लैक हेड्स
ब्लैक हेड्स हटाने के लिए हॉट स्टीम की मदद ले सकते हैं। गर्म भाप से स्किन के पोर्स को खुलेंगे। ये भाप सीबम तक पहुंचकर उन्हें क्लीन करेंगी। स्टीम लेने के बाद आप स्क्रब की मदद से आप ब्लैक और वाइट हेड्स को आसानी से साफ कर सकते हैं।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: ये चीज है लंबे-मजबूत, और घने बालों का राज…हफ्ते में 2 बार ऐसे करें यूज, चमक भी आएगी
तीसरा उपाय- हल्दी से हटाएं ब्लैकहेड्स
हल्दी की मदद से भी ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं। ये एंटीओक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने में हेल्पफुल होती है। हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें, फिर इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में इसे 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
31 mins agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 hr agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
4 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
4 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
5 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
5 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
7 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
21 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
23 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines