Black Salt Water Benefits: काला नमक वाला पानी नेचुरल मिनरल्स से भरपूर होते हैं। जिसमें आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसकी खुशबू हल्की सल्फरी होती है, जो इसे आम नमक से अलग बनाती है। हमारे देश में इसका इस्तेमाल चाट, रायता, सलाद और खास कर के किसी भी ड्रिंक का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में यह पाचन सुधारने, गैस और एसिडिटी से आराम देने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना गया है। साथ ही इससे आपकी हेल्थ को कई सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं अगर आप 30 दिन तक लगातार काला नमक वाला पानी पीते हैं तो इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
अगर आप हर रोज काले नमक के पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं और वजन अपने वजन को कंट्रोल कर पाते है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से पेट की चर्बी कम होती है।
ये भी पढ़े- Dates Dish: खजूर से बनाएं 3 आसान और हेल्दी डिश, मिलेंगे कई फायदे
डाइजेशन सिस्टम को बनाता है मजबूत
काला नमक का पानी डाइजेशन एंजाइमों को एक्टिव करने में मदद करता है। जिससे डाइजेशन सिस्टम अच्छा होता है। इसके साथ ही ये गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।
इम्यून सिस्टम होती है मजबूत
काला नमक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आपका शरीर इंफेक्शन और बीमारियों से दूर रहता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की करता है पूर्ति
काला नमक में सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को कंट्रोल करते हैं। इसके साथ ही आपके शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
बॉडी को करता है डिटॉक्स
अगर आप खाली पेट काले नमक के पानी का सेवन करते हैं, तो ये लिवर और किडनी को साफ कर डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे आप रात में डिनर के बाद भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं कर रहे मिलावटी हल्दी का इस्तेमाल? मिनटों में ऐसे करें नकली और असली की पहचान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
14 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines