Black Pepper Benefits: काली मिर्च को आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती बल्कि आयुर्वेद में भी एक औषधीय मसाले के रूप में जानी जाती है। इसमें पाए जाने वाला यौगिक पिपरिन शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं काली मिर्च खाने के 7 जबरदस्त फायदे।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
काली मिर्च में पिपरीन नामक यौगिक होता है जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और कोशिकाओं की क्षति से बचाता है। यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है, इसलिए रोजाना इसका सेवन करना लाभदायक होता है।
सर्दी-जुकाम से राहत
Image Source Freepik
ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सर्दी-जुकाम बहुत जल्दी हो जाता है। ऐसे लोगों को रोजाना काली मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए। यह खांसी, सर्दी और गले की खराश में राहत देने में मदद करती है।
पाचन शक्ति को सुधारता है
काली मिर्च गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाती है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है। यह अपच और गैस की समस्या को भी दूर करने में सहायक है।
वजन घटाने में सहायक
काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर में फैट को तोड़ने में मदद करती है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। जिन लोगों को वजन घटाना है, उनके लिए यह बहुत लाभकारी है।
जोड़ों के दर्द को कम करती है
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या रहती है, उन्हें काली मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।
शरीर को डिटॉक्स करती है
Image Source Freepik
काली मिर्च शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसे डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में काली मिर्च वाला पानी पीना शरीर को ठंडक और शुद्धता प्रदान करता है।
त्वचा को निखारता है
काली मिर्च में एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं और त्वचा में निखार लाते हैं और सुंदर बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- स्किन में निखार लाएगा कपूर, जानिए इसके 5 जबरदस्त ब्यूटी बेनिफिट्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
17 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
20 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines