Black Outfits Ideas: आज Valentine’s Day है और इसका नाम सुनते ही दिमाग में प्यार मोहब्बत की बातें आती हैं. रेड और पिंक कलर आता है और हर तरफ सिर्फ गुलाब नजर आते हैं, लेकिन अब वक्त है रेड या पिंक से हटकर कुछ नया ट्राई करने का. अगर आप ज्यादा क्लासी दिखना चाहती हैं तो ऑल ब्लैक लुक ट्राई करें. ब्लैक कलर ना सिर्फ स्लिमिंग इफेक्ट देता है, बल्कि यह आपके लुक में एलिगेंस, कॉन्फिडेंस और ग्लैमर भी जोड़ता है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अक्सर ब्लैक आउटफिट में नजर आती हैं और हर बार अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लेती हैं. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से इन सेलिब्रिटीज के लुक्स को रीक्रिएट किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर अब तक नहीं लिया गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट तो ये लास्ट मिनट गिफ्ट आइडिया आएंगे आपके बेहद काम
दीपिका पादुकोण का ब्लैक गाउन में रॉयल लुक
अगर आप आज रात में अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर या इवनिंग पार्टी प्लान कर रही हैं तो दीपिका का ब्लैक गाउन लुक एकदम परफेक्ट रहेगा. उनका डीप नेक या वन-शोल्डर ब्लैक गाउन के साथ स्लीक हेयरस्टाइल और स्मोकी आई मेकअप लुक आपको रॉयल और सोफिस्टिकेटेड लुक देगा. आप डायमंड या सिल्वर ईयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं.
कैटरीना कैफ का ब्लैक साड़ी में एलिगेंस लुक
अगर आप शादीशुदा हैं और अपने पार्टनर को ट्रेडिशनल लुक में सरप्राइज देना चाहती हैं तो कैटरीना का यह लुक एकदम परफेक्ट है. ट्रेडिशनल टच के साथ ग्लैमरस दिखने के लिए कैटरीना का ब्लैक साड़ी लुक ट्राई करें. शिमरी या सीक्वेन ब्लाउज के साथ प्लेन ब्लैक साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है.
आलिया भट्ट मिनिमल लुक
आलिया भट्ट अक्सर सिंपल लेकिन ट्रेंडी ब्लैक ड्रेस में नजर आती हैं. अगर आप ज्यादा हैवी आउटफिट नहीं पहनना चाहती हैं तो ब्लैक मिडी ड्रेस या फिटेड बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं. इसके साथ आप न्यूड मेकअप और स्ट्रैपी हील्स वियर कर सकती हैं. यह लुक डेट के लिए बेस्ट रहेगा.
कियारा आडवाणी का बोल्ड और ट्रेंडी लुक
कियारा का स्ट्रैपलेस या ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस लुक काफी ट्रेंड में रहता है. अगर आप अपने लुक में थोड़ा ग्लैमर और बोल्डनेस जोड़ना चाहती हैं तो यह स्टाइल चुनें. आप वेवी हेयर और ग्लॉसी मेकअप से अपने लुक को और क्लासी बना सकती हैं. पार्टी में एंजॉय करने के साथ-साथ सबका ध्यान अपनी ओर होगा.
करीना कपूर खान का ब्लैक ब्लेजर सेट लुक
अगर आप वेस्टर्न और पावरफुल लुक चाहती हैं तो ब्लैक ब्लेजर और ट्राउजर सेट ट्राई करें. करीना का यह लुक काफी क्लासी और कॉन्फिडेंटहै. आप भी आपके लुक को ट्रेंडी बना सकती हैं. वहीं, आप अंदर लेस टॉप या क्रॉप टॉप पहनकर आप इसे और स्टाइलिश बना सकती हैं. यकीनन आप सबको अच्छी लगेंगी.
इसे भी पढ़ें- Valentine Day 2026: आज वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजिए ये रोमांटिक मैसेज, तुमसे प्यार है कहने का बेस्ट है यह तरीका
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
55 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines