Black Coffee Side Effects: सर्दियों में कॉफी पीना सभी को पसंद होता है। वैसे तो कॉफी कई तरह की होती हैं, जिसमें से एक ब्लैक कॉफी है। ये आपके शरीर को पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने और कम कैलोरी के कारण वजन घटाने में भी मदद करती है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे ज्यादा पीने से शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। ये नींद और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का कारण हो सकती है। आइए जानते हैं ब्लैक कॉफी पीने से और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
नींद की समस्या
ब्लैक कॉफी में काफी मात्रा में कैफीन मौजूद होता है, जो आपकी नींद को खराब कर सकता है। कई लोग रात को सोने से पहले कॉफी पीना पसंद करते है, जो उनके शरीर को सोते समय एक्टिव बना देता और देर तक नींद नहीं आती है, उनकी नींद के पैटर्न को खराब कर सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें की रात को सोने से 2 घंटे पहले कॉफी पीने से बचें।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
हड्डियों के लिए नुकसानदायक
बहुत ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है, जिससे आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती है। इस कारण आप ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो सकते हैं। खास कर के ये परेशानी मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हो सकती है।
डाइजेशन से जुड़ी समस्या
ब्लैक कॉफी कई बार पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इसे सुबह खाली पेट पीने से एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन या अपच की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही ये आपकी भूख को कम करती है, जिसके कारण आप समय पर अपनी हेल्दी डाइट नहीं ले पाते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
9 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
10 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
12 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
12 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
13 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
13 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
15 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
17 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines