Murthal Style Mooli Paratha: इस मौसम में मूली का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है. ज्यादातर लोग मूली के पराठे बनाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन सही तरीका ना पता होने की वजह से कई बार पराठे परफेक्ट नहीं बन पाते. अक्सर बेलते या सेकते समय मूली के पराठे फट जाते हैं और सारा भरावन बाहर निकल आता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हमारे बताए गए ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर ही मुरथल जैसे स्वाद और परफेक्ट मूली के पराठे बना सकते हैं. बता दें, मुरथल हरियाणा के पास मौजूद फेमस जगह है, जहां पर देसी और भरपूर स्वाद वाले पराठे मिलते हैं. इन पराठे का लुत्फ उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन आपको मुरथल जाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे बताए गए टिप्स यकीनन मददगार साबित हो सकते हैं.
मुरथल स्टाइल मूली का पराठा बनाने के टिप्स | How To Make Murthal Style Mooli Paratha
पराठे बनाने से पहले करें ये काम
मूली के पराठे खराब होने की वजह मूली में मौजूद पानी हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप मूली का सारा पानी निकालकर पराठे के लिए इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको मूली कद्दूकस करनी होगी और नमक डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद पानी निचोड़कर पराठे के लिए इस्तेमाल करें.
आटे के साथ बेसन ना मिलाएं
पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ लोग बेसन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इससे पराठे सख्त हो जाते हैं और स्वाद भी हल्का फीका लगता है. साथ ही, मुरथल में ऐसा नहीं किया जाता, क्योंकि वहां सिर्फ निचोड़ी हुई मूली और मसाले ही डाले जाते हैं. इससे पराठे का स्वाद बहुत ही अच्छा आता है.
आटा नरम गूंथें
पराठे का आटा जितना नरम होगा, पराठा उतना ही अच्छा बनेगा. आप परफेक्ट पराठा बनाने के लिए नरम आटे का इस्तेमाल करें. बेहतर होगा कि आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और गूंथने के बाद लगभग 15 मिनट तक ढककर पकाएं.
पराठा बेलते वक्त दबाएं नहीं
कई लोग पराठे को तेज बेलते हैं और वे फट जाते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें. हल्के हाथों से पराठे को बेलने की कोशिश करें ताकि मूली बाहर ना निकल सके. अगर जरूरत लगे, तो हल्का सूखा आटा लगाकर धीरे-धीरे बेलने की कोशिश करें.
घी में सेंकना ना भूलें
मुरथल के पराठे की जान होता है देसी घी या मक्खन. इसलिए आप बहुत ही ज्यादा मात्रा में मक्खन का इस्तेमाल करें. इससे ही स्वाद आएगा और पराठा भी बहुत ही अच्छा बनेगा. आप तेल की जगह घी का इस्तेमाल करें, जिससे पराठे क्रिस्पी और खुशबूदार बनते हैं.
इसे भी पढ़ें- Bajra Churma Recipe: बाजरे का चूरमा कैसे बनाते हैं? यहां जानिए किन सामग्रियों की पड़ती है जरूरत
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
5 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
9 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
13 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
15 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines