Bigg Boss 17 Finalist Abhishek Kumar Lifestyle: सीरियल ‘उड़ारियां’ से Bigg Boss 17 में आए अभिषेक कुमार आज लोगों के फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो की शुरुआत में भले ही अभिषेक कुमार के पास चाहने वालों की कमी रही हो लेकिन शो के अंत तक उन्होंने काफी बड़ी संख्या में फैंस कमा लिए हैं। यही कारण है कि अभिषेक BB-17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल हैं। क्या आपको अभिषेक कुमार की लाइफ स्टाइल और नेट वर्थ के बारे में कुछ पता है, अगर नहीं तो इस खबर में आपको सारी डिटेल मिल जाएगी।
अभिषेक का करियर
टीवी सीरियल और Bigg Boss 17 में आने से पहले अभिषेक कुमार एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे। सोशल मीडिया पर हिट होने के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने सीरियल ‘उड़ारियां’ में काम किया, जो TRP पर हिट साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जो काफी अच्छा ग्रो कर रहा है। अभिषेक कुमार का जन्म 26 अगस्त 1995 को पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ शहर में हुआ। उनका असली नाम अभिषेक पांडे है।
यह भी पढ़ें: 8 BHK का अपार्टमेंट, लग्जरी गाड़ियां… Bigg Boss 17 की फाइनलिस्ट अंकिता की नेट वर्थ
अभिषेक की नेटवर्थ
अभिषेक कुमार टीवी, यूट्यूब और सोशल मीडिया से पैसे कमाते हैं। इसके अलावा वह स्टार्ट-अप कंपनियों में भी निवेश करते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक कुमार की कुल संपत्ति लगभग 6-8 करोड़ रुपये है। अभिषेक कुमार को कारों और बाइक्स का बहुत शौक है। अभिषेक की गाड़ियों की कलेक्शन में BMW 5-Series (67.65 लाख रुपये), Mahindra Thar (16.93 लाख रुपये) और Royal Enfield Bike (1.49 लाख रुपये) शामिल है।
संबंधित खबरें
कम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
58 mins agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 hr agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
4 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
18 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines