News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Big Cardamom Benefits: बड़ी इलायची को प्रायः हर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे कई व्यंजनों के बनाने में विशेष रूप से प्रयोग में लाया जाता है। इसे काली इलायची के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रमुख रूप से भारत, नेपाल और भूटान में उगाई जाती है और दुनियाभर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अंग्रेजी में इसे ब्लैक कार्डमम (Black cardamom) और हिल कार्डमम (Hill cardamom) के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए भी किया जाता है। घर पर ही इसका इस्तेमाल करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है, तो आइए जानते है.. किन बीमारियों में हम इसका इस्तेमाल करके बच सकते हैं।
बड़ी इलायची खाने से शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है। बड़ी इलायची में एंटीऑक्सिडेंट (फेनोलिक यौगिक) ऑक्सीडेटिव होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। यह स्टार्च के टूटने को भी रोकता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इलायची का पानी पीने से भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में नियमित रूप से इलायची का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और शुगर में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
बड़ी इलायची का सेवन करने से सांस लेने से संबंधी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। इसको खाने से अस्थमा के लक्षणों को कंट्रोल और सांस फूलने की स्थिति में सुधार किया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक पाया जाता है।यह गर्म होने के कारण फेफड़ों से बलगम को पिघलाने और उसे बाहर निकालने में भी मदद करता है। बड़ी इलायची खाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
बड़ी इलायची को हर रोज खाने से भूख ना लगने की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह इसके दीपन (भूख बढ़ाने वाले) गुण के कारण होता है। इसको खाने से खाना पचाने में मदद मिलती है। इलायची पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करती है। भूख बढ़ाने के लिए इलायची को खाना खाने से पहले 1-2 इलायची लेकर चबा लेना चाहिए। इसका रस भूख बढ़ाने में फायदेमंद है। यह भूख की क्षमता को बढ़ाने का एक बेहतरीन उपाए है।
बड़ी इलायची एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और सर्दियों के मौसम में सूखी खांसी और गले से संबंधित अन्य समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है। बदलते मौसम या संक्रमण की वजह से सर्दी-खांसी की समस्या होती है। आयुर्वेद में इसे आमतौर पर कफ विकार के नाम से जाना जाता है। बड़ी इलाइची की एक छोटी सी फली आपके गले की खराश को आरामदायक राहत देता है।
बड़ी इलायची को खाने से पेट दर्द की कई समस्याओं से आराम मिलता है। इसके 5 ग्राम बीज चूर्ण को काले नमक के साथ सेवन करने से पेट दर्द और पेट की गैस में लाभ होता है। 20. 5 ग्राम बड़ी इलायची चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाने से पेट दर्द में लाभ होता है। 1-2 बड़ी इलायची के चूर्ण को दिन में तीन बार नियमित सेवन करने से पेट के दर्द में आराम होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।