Bhai Dooj 2025: इस तरह सजायें भाई दूज पर टीके की थाली, लगेगा जैसे बाहर से खरीदकर लाईं हैं आप

Bhai Dooj Decor: भाई दूज हो या रक्षाबंधन, बहनों को टीका थाली सजाने का काफी शौक होता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह
से थाली को डेकोरेट कर सकती हैं.

Bhai Dooj thali decoration

खास थाली सजाने के लिए ट्रेंडिंग डेकोर आइडियाज. Image Source Social Media

Bhai Dooj Thali Decor: भाई दूज हो या रक्षाबंधन, ये त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत करने वाले पावन अवसर होते हैं. इस खास मौके पर बहनों का सबसे पसंदीदा काम होता है टीका थाली सजाना. यह सिर्फ थाली सजाने का काम नहीं, बल्कि बहनों की भावना, प्यार और उनकी कलात्मकता भी छिपी होती है. बहुत सी बहनें अपने परिवार के लिए खास और यादगार पल बनाना चाहती हैं. अगर आप भी अपनी टीका थाली को कुछ अलग, सुंदर और खास बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावशाली सजावट के तरीके जिन्हें आप इस बार अपना सकती हैं.

विज्ञापन

भाईदूज थाली डेकोर | Bhai Dooj Thali Decor

रिजीन आर्ट थाली

अगर आप किसी अलग थाली का उपयोग करना चाहती हैं, साथ ही ज्यादा सुंदर और सोबर प्लेट चाहती हैं, तो इस तरह की रिजीन आर्ट वाली थाली ले सकती हैं. थाली में टीका रखकर अपने भाई की आरती कर सकती हैं.

विज्ञापन

थाली में बनाएं स्वास्तिक

अगर आपको जल्दी से जल्दी थाली सजानी हो, तो आप इस तरह थाली पर पेंट करके स्वास्तिक बना सकती हैं, जो काफी सुंदर लगता है.

फूलों से करें थाली डेकोर

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और घर में भाई-बहन आ गए हैं, तो आप फूलों की मदद से थाली सजा सकती हैं, जो बहुत ही सुंदर और सिंपल लगती है.

विज्ञापन

इस तरह करें सजावट

आप थाली में ऊँ का चित्र बनाकर भी सजावट कर सकती हैं, जो शुभता का प्रतीक होता है और दिखने में भी काफी सुंदर लगता है.

विज्ञापन

मोतियों से करें सजावट

मोतियों की मदद से थाली सजाना भी एक खूबसूरत तरीका है. ये सजावट थाली में रौनक भर देती है और देखने में आकर्षक लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ