Bhai Dooj Outfit Ideas: भाई दूज का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक ही नहीं, बल्कि स्टाइल और फैशन का भी खास मौका होता है. खासकर बहनों को इस दिन कुछ नया और ट्रेंडी पहनने का उत्साह होता है. पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न और फ्यूजन लुक (Fusion Look) ट्राय करना इस दिन को और खास बना सकता है. अगर आप भी इस भाई दूज पर कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो क्यों न प्रेरणा ली जाए बॉलीवुड (Bollywood Divas) की कुछ स्टाइलिश दीवाज से? आइए देखते हैं कुछ ऐसे सेलेब्रिटी लुक्स, जिन्हें आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं और त्योहार के दिन अपने लुक से सबका दिल जीत सकती हैं.
सेलेब्रिटी लुक्स | Celebrity Looks
टीना दत्ता
अगर आप कुछ सुंदर और हटकर पहनना चाहती हैं, तो टीना दत्ता (Tina Dutta) जैसा प्लाजो सेट चुन सकती हैं. यह लुक बहुत ही स्टाइलिश और ट्रेंडिंग के साथ ही यह पारंपरिक और मॉडर्न का परफेक्ट फ्यूजन भी है.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली के लिए इस तरह सजाएं दीया, नहीं पड़ेगी महंगे डेकोरेटिव दीये खरीदने की जरूरत
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जैसा कुर्ती और स्कर्ट का सेट भी भाई दूज पर बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह लुक यूनिक है और आपको बाजार में इसकी कई वैरायटी भी मिल जाएंगी.
दीपिका पादुकोण
अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो दीपिका (Deepika Padukone) की तरह सीधा और सुंदर सूट पहन सकती हैं. यह पारंपरिकता और ग्रेस दोनों का मेल है.
परिणीति चोपड़ा
परिणीति (Parineeti Chopra) का गाउन लुक इस त्योहार पर कुछ नया ट्राय करने वालों के लिए एक स्टाइलिश ऑप्शन है. यह वेस्टर्न टच के साथ ट्रेडिशनल एलिगेंस को भी दर्शाता है.
कीर्ति सेनन
अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो कीर्ति सेनन (Kriti Sanon) की एथनिक साड़ी लुक जरूर ट्राय करें. यह आपको क्लासी और फेस्टिव दोनों लुक देगा.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली के लिए करना चाहते हैं कपड़ो की शॉपिंग? दिल्ली की ये जगह हैं बेस्ट
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
21 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines