हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर त्वचा पर चाहते हैं चमक? लगाएं ये 3 फेस पैक, बहन भी पूछेगी कहां से कराया फेशियल

Bhai Dooj Glowing Face Pack: भाई दूज का उत्साह सिर्फ बहनों को ही नहीं बल्कि भाइयों को भी काफी ज्यादा होता है. अगर आप भी उन्हीं भाइयों में से हैं जो कि अपनी स्किन को सुंदर
और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं ऐसे 3 फेस पैक्स के बारे में जिसे आप अपना सकते हैं.

विज्ञापन
सिर्फ 15 मिनट में पाएं त्योहार जैसा ग्लो. Image Source Freepik

Bhai Dooj Home Remedies: भाई दूज का त्योहार नजदीक है, और इस दिन हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा दमकती और तरोताजा दिखे. त्योहार की तैयारियों के बीच पार्लर जाने का समय न मिले तो चिंता की बात नहीं. घर पर मौजूद कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों से आप पा सकते हैं पार्लर जैसी चमक. आइए जानते हैं 3 ऐसे घरेलू फेस पैक जो आपकी स्किन को तुरंत ग्लो देंगे और आपको बनाएंगे त्योहार का स्टार.

भाई दूज पर लगाएं ये फेस पैक | Bhai Dooj Face Pack

बेसन और हल्दी फेस पैक

बेसन और हल्दी का पैक बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी और आधा चम्मच दही या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसको लगाने के लिए आप चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक स्किन से डेड सेल्स हटाकर नेचुरल ब्राइटनेस लाता है और पिंपल्स को कम करता है.

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर अपने भाई बहन के साथ करें इन मंदिरों के दर्शन, हमेशा बना रहेगा प्यार

विज्ञापन

शहद और नींबू फेस पैक

शहद और नींबू का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच शहद में आधा नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें. नींबू स्किन को क्लीन और टोन करता है, जबकि शहद नमी बनाए रखता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है.

खीरा और एलोवेरा फेस पैक

खीरे और एलोवेरा फेस पैक बनाना बेहद आसान और असरदार है. इसको बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें और फिर धो लें. यह पैक स्किन को ठंडक देता है, टैन हटाता है और फेस पर तुरंत फ्रेश ग्लो लाता है.

विज्ञापन

आप चाहें तो आज के दिन इन तीनों में से किसी एक फेस पैक का चुनाव कर सकते हैं. साथ ही सुंदर और साफ त्वचा पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर लगाएं ये ट्रेंडिंग बेल डिजाइन मेहंदी, हर किसी को आएगी पसंद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola