Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के प्यार का पर्व है भाई दूज. जिस तरह रक्षाबंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है उसी तरह भाई दूज पर बहनें भाई को तिलक लगाकर नारियल देती हैं. इस पर्व पर भाई बहनों के लिए उपहार (Bhai Dooj Gifts) लेकर आते हैं. बहनों को दिए गए ये गिफ्ट्स प्यार से भरे हुए होते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी छोटी बहन के लिए अच्छे गिफ्ट्स की तलाश कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या लें तो यहां आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट ऑप्शंस दिए गए हैं जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं. भाई दूज के ये गिफ्ट्स आपकी बहन के लिए परफेक्ट रहेंगे. बिना देरी किए खरीद लीजिए आज ही.
भाई दूज पर बहन को देने के लिए गिफ्ट्स | Bhai Dooj Gift For Sister
जूलरी पीस
लड़कियों को आमतौर पर जूलरी पसंद आती है. ऐसे में बहन को ब्रेसलेट, इयरिंग, रिग्स या पेंडेंट वगैरह दिए जा सकते हैं. इस तरह के गिफ्ट्स बहन को बेहद पसंद आते हैं.
कस्टमाइज कैरिकेचर
आजकल इस तरह के गिफ्ट्स बेहद पसंद आते हैं. कस्टमाइज कैरिकेचर बनवाने के लिए आप बहन की कोई प्यारी सी फोटो इस्तेमाल कर सकते हैं. बहन इसे अपने डेस्क या बेडरूम टेबल पर सजाकर रख सकती है.
शॉल
सर्दियां आने को हैं और ऐसे में बहन को देने के लिए शॉल परफेक्ट है. आप अपने बजट के अनुसार बहन के लिए शॉल ले सकते हैं. गर्म स्टॉल भी बहन को पसंद आते हैं. ये मॉडर्न भी होते हैं और स्टाइलिश भी लगते हैं.
हैंडबैग
आप घर बैठे-बैठे ही बहन के लिए ऑनलाइन हैंडबैग (Handbag) मंगवा सकते हैं. हैंडबैग्स अलग-अलग तरह के होते हैं. आप बड़ा बैग ना सही तो स्लिंग बैग खरीद सकते हैं. स्लिंग बैग्स हर ओकेजन के लिए परफेक्ट होते हैं.
घड़ी
बहन को घड़ी भी दी जा सकती है. घड़ी एक अच्छा गिफ्ट है. बहन को एनालोग वॉच दी जा सकती है या आप स्मार्टवॉच भी बहन को दे सकते हैं.
स्किन केयर गिफ्ट कार्ड
स्किन केयर की बहुत सी चीजें हैं जो बहन को दी जा सकती हैं. लेकिन, स्किन केयर की चीजें बहनें अपनी स्किन के अनुसार ही खरीदेंगी इसीलिए स्किन केयर का सामान देने के बजाय बहन को स्किन केयर का गिफ्ट कार्ड दे सकते हैं. किसी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप का गिफ्ट कार्ड (Gift Card) दिया जा सकता है.
गैजेट्स या इलेक्ट्रॉनिक्स
बहन को गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की चीजें दी जा सकती हैं. उसे कॉफी पीना पसंद है तो कॉफी मेकर दे सकते हैं, गाने सुनने पसंद हैं तो ब्लूटूथ स्पीकर दे सकते हैं, हैंडफ्री दे सकते हैं, बालों के लिए स्ट्रेटनर या ब्लोड्रायर दिया जा सकता है और चाहे तो उसे ब्लैकहेड हटाने वाली मशीन भी दी जा सकती है.
यह भी पढ़ें – दिवाली पर अबतक कुछ नहीं लिया तो खरीदें ये लास्ट मिनट गिफ्ट्स, ऑनलाइन कुछ ही देर में हो जाएंगे डिलीवर
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
12 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
13 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
14 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
16 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
19 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines