---विज्ञापन---

आंखों की रोशनी को तेज करते हैं 5 जबरदस्त योगासन!

Yoga For Better Eyesight: आंखों का ध्यान रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ योग रोजाना करने चाहिए। आंखों की देखभाल के लिए जान लेते हैं बेहद आसान से योग।

---विज्ञापन---

Yoga For Better Eyesight: जिस तरह सारे दिन काम करने के बाद हमारा शरीर थक जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारी आंखें भी थक जाती हैं। कंप्यूटर और मोबाइल के साथ ही हमारी नींद का तरीका और भोजन भी कुछ हद तक आंखों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार रहती है। आंखें हमारे शरीर का अहम अंग है। लेकिन फिर भी हम इनका ख्याल अच्छे से नहीं रख पाते हैं।

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज की जाती है, ठीक वैसे ही आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी कुछ योग करना बेहद फायदेमंद रहता है। आंखों की एक्सरसाइज कई तरह की होती है, जैसे- ताली बजाना, पलकें झपकाना, आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना, आदि। आंखों के लिए योगासन करना आंखों की रोशनी बढ़ाने का सबसे बेस्ट तरीका है। इस आर्टिकल के माध्यम से आंखों के लिए कौन-कौन से योगासन कारगर हैं, जानिए।

---विज्ञापन---

पामिंग तकनीक (Palming Technique)

अपनी हथेलियों को आपस में रगड़े और जब गर्मी पैदा हो जाए, तो हथेलियों को बिना किसी के दबाव के बंद आंखों पर धीरे से रखें। यह तकनीक करने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती है और आंखों का तनाव दूर होता है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel 

news 24 Whtasapp Channel

---विज्ञापन---

आंख घूमाना (Eye Roll)

अपनी कमर सीधी करके बैठें या खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे आंखों को 5-10 सेकंड के लिए क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं और फिर काउंटर क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं। यह आसन योग आंखों की मांसपेशियों के फोकस में सुधार करता है।

बेहतर आंखों की रोशनी के लिए 5 आसन कैसे करें, देखें ये Video-

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गर्म पानी में घी डालकर पीने के कई फायदे

---विज्ञापन---

त्राटक (Trataka)

त्राटक या टकटकी एक प्रकार का योगासन है, जिसे आंखों के लिए किया जाता है। इसे करने के लिए किसी एक चीज पर टकटकी लगाकर देखना होता है। इसमें शरीर को बिना हिलाएं और पूरा ध्यान एक चीज पर रखना है।

काले घेरे, कमज़ोर नजर और आंखों की बीमारी के लिए करें ये योग, देखें ये Video- 

---विज्ञापन---

आंखें झपकाना (Blinking)

---विज्ञापन---

यह सबसे आसान एक्सरसाइज है और आप इसे कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए पहले आंखों को तेजी से 5-10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड के लिए आंखे बंद करें और आराम दें। इस क्रिया को करने के दौरान सांस लेने पर ध्यान फोकस करेंष इस प्रोसेस को 4 या 5 बार करें।

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना (Up & Down) 

आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों की मूवमेंट अच्ची होती है और आंखों की रोशनी में भी सुधार की संभावना बढ़ती है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2023 03:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola