Easy Weight Loss Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है. गलत खानपान, घंटों बैठकर काम करना, तनाव और नींद की कमी धीरे-धीरे शरीर पर अपना असर दिखाने लगते हैं. मोटापा को अक्सर लोग सिर्फ दिखने के लिए अच्छा नहीं मानते, लेकिन यह जानना जरूरी है कि कई बीमारियों की जड़ भी यही मोटापा होता है. अक्सर लोग वजन कम करने के नाम पर खाना छोड़ देते हैं या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है. लेकिन सच्चाई यह है कि सही आदतें अपनाकर, भरपेट खाना खाकर भी वजन घटाया जा सकता है. जरूरत है सही जानकारी और संतुलित लाइफस्टाइल की.
यह भी पढ़ें: क्या है HPV जो बढ़ा सकता है पुरुषों में लिंग कैंसर का खतरा? जानिए इसके लक्षण
ज्यादा वजन से शरीर बनता बीमारियों का घर
ज्यादा वजन होने से शरीर पर कई तरह के बुरे प्रभाव पड़ते हैं. मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और जोड़ों में दर्द का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा पेट और कमर पर जमा चर्बी हार्मोन असंतुलन का कारण भी बन सकती है. मोटापे के कारण कई बार ठीक से नींद नहीं आ पाती है, कम नींद और ज्यादा तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे फैट तेजी से जमा होने लगता है. मोटापे का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है और हर वक्त थकान बनी रहती है. इसलिए वजन को समय रहते कंट्रोल करना बहुत जरूरी है.
वजन घटाने के आसान और नेचुरल तरीके
- पूरी नींद लें: रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद लेने से तनाव कम होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है.
- माइंडफुल तरीके से खाएं: टीवी या मोबाइल देखते हुए खाने से बचें. धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाना खाने से पेट जल्दी भरता है.
- छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें: छोटी प्लेट में खाना लेने से पोर्शन कंट्रोल होता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है.
- डाइट में शामिल करें प्रोटीन: अंडे, दालें, नट्स और हरी सब्जियां भूख को कंट्रोल करती हैं और मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं.
- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें: स्क्वाट्स, पुश-अप्स और हल्की वेट ट्रेनिंग से फैट बर्न तेज होता है और शरीर शेप में आता है.
इन तमाम टिप्स का अगर ख्याल रखें, तो आराम से वेट लॉस किया जा सकता है. जरूरत है बस सही जानकारी पर सही तरीके से अमल करने की.
यह भी पढ़ें: बदलती सोच, बदली सफलता की परिभाषा! जानिए क्यों Gen Z करियर की दौड़ से बना रहे हैं दूरी, हैरान कर देगी वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
21 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
34 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines