Destination Places To Visit During Monsoon: बारिश का मौसम अपने आप में बहुत सुंदर होता है। इस मौसम के आने से मनुष्य और जानवरों दोनों को गर्मी से राहत मिलती है। इस मौसम में जितना मन चाय-पकौड़े खाने का होता है, उतना ही मन घूमने का भी होता है। लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि इस मौसम में उन्हें कहां घूमने जाना चाहिए? अगर आप भी इस मौसम में टूर को लेकर कंफ्यूज हैं, तो हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए लाए हैं, वो टॉप-5 प्लेसेस जो मानसून के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं।
लोनावाला
अगर आपको बारिश का मौसम वाकई पसंद है और आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो लोनावाला मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है। इस मौसम में यहां चारों ओर हरियाली फैल जाती है, जिसके चलते ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जैसे कार्ला गुफाएं, भुशी बांध, टाइगर्स लीप आदि।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से भूटान की करें सस्ते में सैर, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक का खर्चा शामिल
ऊटी
ऊटी एक बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साफ जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। अगर आप इस मानसून ऊटी (0oty) जाने की सोच रहे हैं, तो यहां जाकर आप ऊटी झील, ऊटी बॉटनिकल गार्डन, चाय का बागान जाना न भूलें।
कुर्ग
कुर्ग (Coorg) हिल स्टेशन भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है, जो कि एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। कुर्ग एक रोमांटिक डेस्टिनेशन भी है, जहां ज्यादातर कपल्स जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि यहां और कोई नहीं जा सकता। अगर आप बरसात के दौरान यहां जाते हैं, तो आप झरने, झील, बर्ड वाचिंग, घुड़सवारी और टेस्टी खाने का आनंद उठा सकते हैं।
शिलॉन्ग
शिलॉन्ग पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय की राजधानी है। ये मानसून में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। शिलॉन्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। अगर आप यहां जाए तो उमियम झील, एलीफेंट फॉल्स, शिलॉन्ग पीक, डेविड स्कॉट ट्रेल जरूर जाएं।
मुन्नार
मुन्नार हिल स्टेशन केरल में मौजूद है और अपनी सुंदरता के कारण पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध है। बारिश के मौसम में यह और भी सुंदर बन जाता है। यहां जाकर आप चाय के बागान, दर्शनीय पर्यटन स्थल और फेमस केरल फूड का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़े- ये हैं दिल्ली की 5 सबसे सस्ती मार्केट! कम पैसों में खरीदें झोलाभर सामान
संबंधित खबरें
पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
33 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
2 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
4 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
6 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
22 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines