Best Rooftop Cafe in Delhi-NCR: शहरों में आजकल नई नई थीम के साथ कई कैफे खोले जा रहे हैं। इस जगहों को इस तरह से सजाया जाता है कि ये लोगों का मन मोह लेते हैं। आजकल दिल्ली-एनसीआर में रूफटॉप कैफे का काफी चलन बढ़ता जा रहा है। जिन लोगों को खुले आसमान के नीचे अपने पसंदीदा लोगों के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है तो ये खबर उन्हीं के लिए हैं। दिल्ली-NCR में इन दिनों कई इस तरह के कैफे खुले हैं, जहां पर इस वीकेंड जाकर आप अपना और अपनी फैमिली का दिन बना सकते हैं।
स्काई हाउस
नोएडा में स्काईहाउस कैफे बिल्डिंग की छत पर बहुत ही खूबसूरत सजावट के साथ बनाया गया है। जो अपनी बैठने की व्यवस्था के लिए काफी मशहूर है। इसका इंटीरियर एकदम हल्की लाइट के साथ बनाया गया है। यहां पर लाइव संगीत का अनुभव आप ले सकते हैं, जिससे माहौल काफी शानदार बना रहता है। स्काईहाउस कैफे में आप अपने मनपसंद खाने का स्वाद ले सकते हैं। यहां पर बार फूड, उत्तर भारतीय, चीनी और कई प्रकार की ड्रिंक्स भी आपको मिल जाएंगी।
रोडहाउस कैफे
खाने के शौकीनों को रोडहाउस कैफे काफी भाता है। दिल्ली में ग्रेटर कैलाश में छत पर बना यह कैफे घरेलू शैली में खाना पकाने के लिए मशहूर है। यहां पर आप एक आरामदायक और खूबसूरत माहौल में अपने खाने का आनंद ले सकते हैं। छत पर बैठने की व्यवस्था आकर्षण को और ज्यादा बढ़ाती है। यहां भी आपको लाइव संगीत का ऑप्शन मिल जाता है।
ये भी पढ़ें… Raksha Bandhan Hairstyle Ideas 2024: इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये सेलिब्रिटी हेयर स्टाइल, लगेंगी कमाल
मिया बेला
मिया बेला कैफे हौज खास किले में बना है, जहां से किले और झील के शानदार दृश्यों को आप देख सकते हैं। दिल्ली के इस टैरेस कैफे में रंग-बिरंगे कुशनों के साथ आलीशान नीली सीटें बैठने के लिए लगाई गई हैं। इसके साथ ही यहां पर फूलों की सजावट इसको खास लुक देती है। यहां पर खाने के अलावा इसके आसपास का माहौल आपको काफी सुकून देता है। इस वीकेंड आप अपने परिवार के साथ यहां पर समय बिता सकते हैं।
AMPM कैफे और बार
दिल्ली में ये जगह शाम के वक्त गुलजार होती है, खासकर वीकेंड में इस जगह पर काफी रश रहता है। अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह तलाश रहे हैं तो यहां जा सकते हैं। एएमपीएम में बार मॉकटेल, कॉकटेल, बियर और वाइन का आप आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही कई तरह के फूड भी आपको यहां पर मिल जाएंगे। आप यहां पर अपने पसंद का संगीत भी मिल जाता है। इस वीकेंड कुछ अच्छी जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इनमें से कोई भी जगह आप चुन सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines