Best Resume Format: अप्रेजल का सीजन चल रहा है और प्राइवेट सेक्टर में काम करता हर एम्प्लॉय नौकरी को लेकर काफी चिंता में है। ज्यादातर मामलों में पूरे साल जैसा आपका काम होता है उस हिसाब से अप्रेजल तय होता है। नया वित्तीय वर्ष जल्द ही शुरू होने वाला है और करियर में और तरक्की करके नए अवसरों की तलाश करने का यह सही मौका है। इस कम्पटीशन से भरी दुनिया में एक अच्छी तरह से तैयार किया गया सीवी आपको नौकरी दिलाने में काफी मदद करता है।
एक क्रिएटिव सीवी हायरिंग कर रहे लोगों की नज़रों में सबसे ज्यादा आता है। एक बायोडाटा या सीवी हायरिंग मैनेजर की नजर में आपकी पहली छाप बनाता है।
सीवी ही साफ बताता है कि आपको नौकरी पर क्यों रखा जाना चाहिए। आम लोगों का मानना है कि सीवी बनाने में कुछ घंटे लगते हैं, लेकिन हैदराबाद की मासम्यूचुअल इंडिया (आईटी सर्विसेज और कंसल्टेंसी कंपनी) के एचआर हेड यदु किशोर का मानना है कि इस तरह आगे बढ़ना सही तरीका नहीं है। क्योंकि कंपनियां अब सही कैंडिडेट को ढूंढने के लिए एआई सिस्टम का इस्तेमाल कर रही हैं।
कीवर्ड का अहम रोल
एक जॉब पोस्ट के लिए सैकड़ों बायोडाटा आते हैं, इसलिए आपका सीवी नज़र में आने के चान्सेस कम हो जाते हैं। कीवर्ड को नौकरी के मुताबिक ही लिखा जाना चाहिए। जैसे, अगर कोई कंपनी ‘कंटेंट क्रिएटर्स’ की पोस्ट के लिए हायरिंग कर रही है और आपके सीवी में ‘कंटेंट राइटर’ ही नहीं लिखा तो इसे मैच नहीं माना जाएगा।
फॉर्मेट पर फोकस करें
कीवर्ड जितने आपके सीवी के लिए ज़रूरी हैं उतना ही ज़रूरी है इसका फॉर्मेट। लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि सीवी सिंपल होना चाहिए या प्लेन?
आपको बता दें कि एक एसोसिएट प्रोफेसर ने आपके सीवी में सोशल नेटवर्क, भाषा, जो सीखा उसके प्रूफ, पुरस्कार और मान्यता, प्रोजेक्ट्स और वॉलंटियरिंग एक्सपीरियंस के बारे में और जानकारी डालने की बात कही। वैसे तो, सीवी बनाने और लिखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करने के फायदे हैं। हालांकि, बाकी चीज़ों पर भी ध्यान देना है। चैटजीपीटी की मदद से अपना सीवी ड्राफ्ट करते टाइम, अपने लहज़े और भाषा को ज़रूर देखें।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
4 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
7 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
9 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
9 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
12 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
13 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines