प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल्स अक्सर पहाड़ों, समुद्र और खूबसूरत रिसॉर्ट्स जैसी मशहूर जगहों का रुख करते हैं. मसूरी, मनाली और गोवा जैसी जगहें बेशक खूबसूरत हैं, लेकिन अगर आप अपनी तस्वीरों में कुछ अलग अंदाज चाहते हैं तो इस बार इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं. यहां आपको भीड़ से दूर खूबसूरत लोकेशन, शानदार बैकग्राउंड और अपनी तस्वीरों के लिए एक अलग थीम मिल सकती है. अगर आप भी प्री-वेडिंग शूट की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लेख में बताई गई इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यकीनन आपके फोटो और वीडियो बहुत ही अच्छे आएंगे.
इसे भी पढ़ें- न गर्मी की टेंशन, न बारिश का झंझट! अक्टूबर में घूमने के लिए साउथ की ये 5 जगहें हैं परफेक्ट
चोपता, उत्तराखंड
पहाड़ों पर फोटो बहुत ही अच्छे आते हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर काफी भीड़ मिलती है. ऐसे में अगर आपको पहाड़ों के बीच रोमांटिक और नेचुरल तस्वीरें लेना पसंद हैं तो चोपता अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हरे-भरे जंगल, पहाड़ी रास्ते और दूर तक नजर आते हिमालयी नजारे तस्वीरों को खूबसूरत बना सकते हैं. यहां का शांत माहौल कपल्स को शूट के दौरान सुकून भी देगा, बस लोकेशन के साथ आपके वेडिंग कपड़ों का तालमेल अच्छा हो, तभी वीडियो अच्छी बनेगी.
कच्छ का रण, गुजरात
सफेद नमक के रेगिस्तान में प्री-वेडिंग शूट आपकी तस्वीरों को बिल्कुल अलग लुक दे सकता है. कच्छ के रण में खुले आसमान और सफेद जमीन का कॉम्बिनेशन तस्वीरों के लिए शानदार बैकग्राउंड बनाता है. यहां ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर मॉडर्न कपड़ों तक, अलग-अलग थीम के साथ शूट किया जा सकता है. बेहतर होगा कि आप गुजराती थीम के कपड़ों को पहनें, क्योंकि इससे माहौल और वीडियो एकदम अच्छी लगेगी.
दांडेली, कर्नाटक
नेचर और एडवेंचर पसंद करने वाले कपल्स के लिए दांडेली एक अलग तरह का ऑप्शन हो सकता है. घने जंगल, नदी और हरियाली के बीच ली गई तस्वीरें प्री-वेडिंग शूट से काफी अलग दिख सकती हैं. अगर आप नेचर थीम चाहते हैं तो यह जगह आपकी पसंद बन सकती है. आप भी इस जगह को सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन पहले अपना बजट देखें और फिर इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए सोचें.
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
पचमढ़ी को अक्सर मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन कहा जाता है. यहां हरियाली, झरने, चट्टानी इलाके और खूबसूरत नजारे मिलते हैं. यही वजह है कि एक ही ट्रिप में आपको प्री-वेडिंग शूट के लिए कई तरह के बैकग्राउंड मिल सकते हैं. बता दें कि इस जगह पर आपको पहाड़ मिलेंगे और बाकी जगहों से यहां पर बहुत ही सुकून है. इसकी खूबसूरती को देखते हुए इस जगह को सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है.
इसे भी पढ़ें- ऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines