Swaminarayan Akshardham Delhi: यह दिल्ली का बहुत ही खूबसूरत मंदिर है जहां पर कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा की भव्य झलक देखने को मिलती है. इसलिए हर वीकेंड यहां पर ढेर सारे श्रद्धालु या पर्यटक दर्शन करने के लिए आते हैं और अपने मन को शांत करते हैं. ऐसे में अगर आप भी अक्षरधाम मंदिर में पूजा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए सुबह का टाइम एकदम बेस्ट है, क्योंकि इसके आसपास कई ऐसी खूबसूरत और दिलचस्प जगहें भी हैं, जहां आप दोस्तों या परिवार के साथ पूरा दिन बिता सकते हैं. सर्दियों में इन जगहों को एक्सप्लोर करने का मजा और भी बढ़ जाता है. आइए इस लेख में इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- जनवरी में आ रही है शादी की सालगिरह? पति को खुश करने के लिए हाथों पर लगाएं अरेबिक मेहंदी, यहां से लें ट्रेंडी आइडियाज
अक्षरधाम मंदिर के पास स्थित जगहें | Akshardham Mandir Ke Pass Ghumne Layak Jagah
हुमायूं का मकबरा- अगर आप इतिहास को जानने के इच्छुक हैं या मुगल वास्तुकला से परिचित होना चाहते हैं तो आपको हुमायूं का मकबरा जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए. यह मकबरा अक्षरधाम मंदिर से लगभग आधे घंटे की दूरी पर स्थित है. आप दोपहर यहां पर अपने परिवार के साथ धूप में कुछ वक्त बिता सकते हैं.
गुरुद्वारा सीस गंज साहिब- यह जगह अक्षरधाम मंदिर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है. आप यहां पर लगभग 40 मिनट के अंदर पहुंच जाएंगे और चांदनी चौक में अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिता पाएंगे. यहां पर आपको शांति के साथ-साथ खाने-पीने की अच्छी जगहें भी मिलेंगी. बेहतर होगा कि आप पार्टनर के साथ यहां पर आएं.
इंदिरा गांधी मेमोरियल- अगर आपको हरियाली पसंद है तो इंदिरा गांधी मेमोरियल एकदम बेस्ट जगह है. यहां पर आप वॉक करते हुए नेचर का आनंद ले सकते हैं और पार्टनर के साथ प्यार के दो पल बिता सकते हैं. हालांकि, आपको यहां पर जाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. मंदिर से ऑटो करके यहां पर जाया जा सकता है.
राजघाट- मंदिर से राजघाट को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है. बता दें यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि है. इसलिए यह जगह बहुत ही शांत, हरियाली से भरी हुई और साफ-सुथरी है. आप अपने बच्चों के साथ यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, यहां पर जाने के लिए आपको टैक्सी लेनी होगी और साथ में खाने-पीने की चीजें भी रखकर लेकर जाएं.
इसे भी पढ़ें- नोएडा से सिर्फ 200 किलोमीटर दूर हैं ये 5 डेस्टिनेशन, जनवरी में प्लान करें 2 दिन का वीकेंड ट्रिप
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
55 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
23 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines