हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hampi Tour Guide: विरुपाक्ष मंदिर से लेकर विजयनगर के खंडहरों तक, हम्पी में कहां घूमें और कहां ठहरें… यहां जानिए

Hampi Best Places: हम्पी सिर्फ पारंपरिक मंदिरों के लिए ही नहीं, बल्कि कई चीजों के लिए मशहूर है. यहां पर लोग दूर दूर से आते हैं और हम्पी के मंदिर का दीदार करते हैं. आप भी यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं और अपना ट्रिप यादगार बना सकते हैं.   

विज्ञापन
विरुपाक्ष मंदिर से करें शुरुआत. Image Credit- Freepik

अगर आप इतिहास, वास्तुकला और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को एक ही जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो कर्नाटक का हम्पी आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है. तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक शहर कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था. आज यहां मंदिरों, महलों, बाजारों और दूसरी ऐतिहासिक इमारतों के खंडहर उस दौर की समृद्धि और शानदार स्थापत्य कला की कहानी सुनाते हैं. हम्पी को 1986 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिला था. यहां घूमने के लिए सिर्फ एक दिन काफी नहीं होता, इसलिए अगर आप भी उन जगहों को देखना चाहते हैं तो 3 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- उदयपुर घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है? जानिए किस महीने यहां का नजारा लगता है सबसे खूबसूरत

विरुपाक्ष मंदिर से करें शुरुआत

हम्पी घूमने की शुरुआत विरुपाक्ष मंदिर से करना अच्छा है. भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन मंदिर आज भी उतना ही लोकप्रिय है, जितना होना चाहिए. यहां का मंदिर का विशाल गोपुरम दूर से ही नजर आता है और इसकी वास्तुकला विजयनगर काल की कला का शानदार उदाहरण है. मंदिर परिसर में कई छोटे मंदिर और खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलती है. मंदिर के आसपास मौजूद हम्पी बाजार भी आपको पुराने समय की झलक देता है. 

विज्ञापन

विजय विट्ठल मंदिर और स्टोन चेरियट

हम्पी की तस्वीरों में आपने जिस प्रसिद्ध पत्थर के रथ को देखा होगा, वह विजय विट्ठल मंदिर परिसर में मौजूद है. यह हम्पी के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. मंदिर की नक्काशीदार संरचनाएं और पत्थर के स्तंभ इसकी खासियत हैं. अगर आप फोटोग्राफी पसंद करते हैं तो इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर रखें. 

लोटस महल और रॉयल सेंटर

हम्पी के रॉयल सेंटर में जाकर आपको विजयनगर महल की शाही दुनिया की झलक मिलेगी. यहां लोटस महल, एलीफेंट स्टेबल्स और शाही महल से जुड़े कई सुराग भी देखे जा सकते हैं. लोटस महल अपनी कमल जैसी डिजाइन और अलग स्थापत्य शैली के लिए खास तौर पर जाना जाता है.

विज्ञापन

हम्पी में कहां ठहरें?

हम्पी में ठहरने के लिए आपके पास कई ऑप्शन हैं. अगर आप ऐतिहासिक जगहों के करीब रहना चाहते हैं तो हम्पी बाजार और आसपास के इलाके में गेस्ट हाउस व होमस्टे मिल जाते हैं. वहीं, हम्पी और आसपास होसपेटे में अलग-अलग बजट के ठहरने के ऑप्शन भी मौजूद हैं. 

हम्पी कैसे पहुंचें?

हम्पी का सबसे पास रेलवे स्टेशन होसपेटे है, जो करीब 15 किलोमीटर दूर है. अगर आप अपनी कार से जा रहे हैं तो आराम से जा सकते हैं, लेकिन एयरपोर्ट जिंदल विजयनगर एयरपोर्ट जो लगभग 30 किलोमीटर है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Weekend Plan for Couples: महंगी डेट भूल जाइए! अब घर पर पार्टनर के साथ फ्री में ऐसे मनाएं स्पेशल संडे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola