Goa Offbeat Places: नया साल हो और घूमने के लिए गोवा जाने का प्लान ना बनाया जाए… ऐसा हो ही नहीं सकता. यहां पर ज्यादातर लोग जाने का प्लान बनाते हैं और नए साल के आने की खुशी को सेलिब्रेट करते हैं. यहां पर नाच गाना, पार्टी और पूरी रात नाइट लाइफ का मजा लेते हैं… लेकिन कुछ लोगों को शांत जगह पसंद होती हैं और वो उसी की तलाश में रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी गोवा में कुछ ऐसी जगहों को ढूढ़ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप यहां पर अपने पूरे परिवार के साथ नए साल पर घूमने का प्लान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बिल्कुल भी कड़वा नहीं लगेगा एलोवेरा का हलवा, चीनी नहीं, काम आएंगी ये ट्रिक्स… सर्दियों में बनाकर बच्चों को जरूर खिलाएं
दूधसागर झरना
यह गोवा का सबसे खूबसूरत झरना है जहां पर ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठाया जा सकता है. अगर आप नए साल पर यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. यकीन मानिए यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आपका पूरा पैसा वसूल हो जाएगा.
चोराओ द्वीप
यह गोवा का सबसे छोटा और खूबसूरत द्वीप है. यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता यकीनन आपका साल बना देगा. आपको यहां जाने के लिए गोवा से कोई गाड़ी लेनी होगी. टिकट और होटल की बुकिंग पहले ही करके रखनी होगी.
तांबडी सुरला महादेव मंदिर
गोवा का सबसे खूबसूरत मंदिर है जहां पर लोग पूजा करने के लिए आते हैं. आप भी यहां पर आने वाले साल की सुख शांति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं. कहा जाता है कि ये मंदिर 12वीं शताब्दी की कदंब शैली में बनाया गया है.
गोवा में करें यह काम
आप गोवा की रेत भरी सड़कों पर सैर करने के लिए भी जा सकते हैं. पार्टनर के साथ यहां की गलियों में जाना, खाने-पीने का लुत्फ उठाना, गाने गाना और फिर होटल की तरफ लौट जाने में भी मजा आएगा. आप बीच ना जाकर ऐसा करने का प्लान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Train Missed Rules: भीड़ की वजह से ट्रेन छूट जाए तो क्या करें? ये हैक आपकी तुरंत करेंगे मदद
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
4 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
21 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
23 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines