दिल्ली से 400 KM दूर ये ऑफ बीट हिल स्टेशन में मिलेगा जन्नत जैसा सुकून! इस वीकेंड का बना लें प्लान

Binsar Tourism: चाहे आप वाइल्डलाइफ के शौकीन हों, ट्रेकर हों, फ़ोटोग्राफर हों या पहाड़ों में सुकून से बिताना चाहते हों, उत्तराखंड के हिमालय की साफ-सुथरी सुंदरता के बीच बिनसर आपको एक यादगार तजुर्बा देता है. दिल्ली से इस हिट स्टेशन का सफर भी बेहद आसान है.

BINSAR.jpg

AI Image

बिनसर कैसे पहुंचें?

विज्ञापन
  • बिनसर पहुंचने का सबसे आसान तरीका रोड ट्रिप है, इसके लिए आप पर्सनल कार, कैब या बस का सहारा ले सकते हैं.
  • बिनसर से सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो इस हिल स्टेशन से तकरीबन 120 किलोमीटर दूरी पर स्थित है.
  • बिनसर से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर है, जिसकी दूसरी तकरीबन 140 किलोमीटर है. ये एक घरेलू हवाईअड्डा है.

Top Places to Visit in Binsar: उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके में बसा बिनसर एक शांत हिल स्टेशन है, जो अपने घने जंगलों, हिमालय के नजारों और तरह-तरह के जंगली जानवरों के लिए जाना जाता है, अल्मोड़ा के पास बसे इस शांत इलाके में घूमने का सबसे अच्छा वक्त वैसे तो अक्टूबर से अप्रैल के बीच है क्योंकि तब मौसम सुहावना होता है और पहाड़ों का नजारा सबसे साफ़ दिखता है, लेकिन दिल्ली की तपती गर्मी को देखते हुए यहां आप जून-जुलाई में भी जा सकते हैं.

विज्ञापन

बिनसर में कहां घूमें?

1. बिनसर जीरो पॉइंट

जीरो पॉइंट बिनसर का सबसे पॉपुलर अट्रैक्शन है. ओक और रोडोडेंड्रोन के जंगलों से होते हुए एक छोटी सी ट्रेक के बाद पर्यटक एक ऐसे व्यू-पॉइंट पर पहुंचते हैं, जहां से नंदा देवी, त्रिशूल और पंचचूली जैसी हिमालय की चोटियों का शानदार नजारा दिखता है.

2. बिनसर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी

पहाड़ी इलाकों में फैली इस सैंक्चुअरी में तेंदुए, बार्किंग डियर, हिमालयन गोरल और पक्षियों की 200 से ज्यादा प्रजातिया पाई जाती हैं. नेचर लवर्स जंगल के रास्तों पर शांति से घूमते हुए तरह-तरह के जंगली जानवरों को देख सकते हैं.

विज्ञापन

3. कसार देवी मंदिर

बिनसर से थोड़ी दूर स्थित ये प्राचीन मंदिर अपने आध्यात्मिक माहौल और घाटी के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है. ये जगह तीर्थयात्रियों, ध्यान करने वालों और शांति की तलाश करने वाले यात्रियों को अपनी ओर खींचती है.

4. जागेश्वर धाम

मंदिरों के इस ऐतिहासिक समूह में भगवान शिव को समर्पित कई प्राचीन पत्थर के मंदिर हैं. देवदार के जंगलों से घिरा जागेश्वर आध्यात्मिकता, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनोखा संगम है. यहां एक बार जरूर दर्शन करने जाएं.

विज्ञापन

5. अल्मोड़ा शहर

अल्मोड़ा घूमे बिना बिनसर की यात्रा अधूरी है. ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने पारंपरिक बाजारों, कुमाऊंनी संस्कृति, सुंदर नजारों और लोकल फूड के लिए मशहूर है. यहां मौसम कभी कभी बदल सकता है, इसलिए जरूरत के हिसाब से सर्दी के कपड़े जरूर ले जाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ