दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप बहन के साथ घूमने, फोटो क्लिक करने, शॉपिंग करने और साथ में अच्छा खाना खाने का प्लान बना सकते हैं. वैसे तो घूमने का कोई वक्त नहीं होता, लेकिन अगर आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन या फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ जगहें बेस्ट हो सकती हैं. बहन को गिफ्ट देने के बजाय किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने लेकर जाएं, बाकी आप उन्हें उनकी पसंद की जगह भी लेकर जा सकते हैं. बेहकर होगा कि आप एक दिन पहले ही पूंछ लें. हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो यकीनन आपकी बहन या फैमिली को बहुत ही पसंद आएंगी.
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर कपड़ों को लेकर हैं कन्फ्यूज? ये 5 तरह के आउटफिट्स कर सकती हैं ट्राई
इंडिया गेट पर बिताएं क्वालिटी टाइम
अगर आप बिना ज्यादा प्लानिंग के बहन के साथ आउटिंग करना चाहते हैं तो इंडिया गेट का प्लान बनाया जा सकता है. यहां साथ में घूमने और फोटो क्लिक करने के बाद आसपास के इलाके में खाने-पीने का लुत्फ भी उठाया जा सकता है. रक्षाबंधन के दिन बहन के लिए कोई छोटा-सा गिफ्ट लेकर जाएं और उन्हें तैयार होने के लिए कहें. फिर दिल्ली के इंडिया गेट लेकर जाएं और खूबसूरत तस्वीरें लें.
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में करें रिलैक्स
अगर आपकी बहन को नेचर के बीच समय बिताना पसंद है तो साकेत का गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज एक अच्छा ऑप्शन है. यहां खूबसूरत लैंडस्केप और शांत माहौल के बीच भाई-बहन साथ में समय बिता सकते हैं. आप यहां घूमने के बाद आसपास लंच या डिनर का प्लान भी बना सकते हैं. इससे पूरा दिन एक छोटे से सेलिब्रेशन जैसा लगेगा और साथ ही आपकी बहन को बहुत ही अच्छा लगेगा.
दिल्ली हाट में शॉपिंग और स्ट्रीट फूड का मजा
अगर आपकी बहन को शॉपिंग पसंद है तो रक्षाबंधन पर दिल्ली हाट लेकर जाएं. यहां अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प, कपड़े, ज्वेलरी और दूसरी चीजें देखने को मिलती हैं. बहन को उसकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करने के साथ यहां मिलने वाले अलग-अलग तरह के फूड का मजा भी लिया जा सकता है. यानी एक ही जगह पर शॉपिंग, खाना और क्वालिटी टाइम तीनों का प्लान बन जाएगा.
लोटस टेंपल जाकर लें सुकून के पल
अगर आप रक्षाबंधन के दिन शोर-शराबे से दूर शांत समय बिताना चाहते हैं तो लोटस टेंपल जा सकते हैं. यहां का शांत माहौल में कुछ समय बैठकर बातें करने और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका देता है. इसके बाद आसपास के इलाके में कैफे या रेस्टोरेंट में बहन की पसंद का खाना खाकर दिन खत्म कर सकते हैं. इसके बाद पूरी फैमिली के साथ बाहर खाना खाने के लिए भी जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कैसे सेलिब्रेट करें लॉन्ग डिस्टेंस वाली राखी? भाई-बहन फॉलो कर सकते हैं ये टिप्स
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines