समर वेकेशन आते ही हम में से ज्यादातर लोग पहाड़ों का रुख करते हैं. लेकिन क्या हर बार मनाली, नैनीताल या मसूरी की भीड़ में घूमना अब आपको थोड़ा उबाऊ नहीं लगने लगा? होटल की लंबी लाइनें, ट्रैफिक और भीड़भाड़ कई बार छुट्टी का मजा कम कर देते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार कुछ अलग, शांत और कम भीड़ वाली जगह की तलाश में हैं, तो भारत के अलग-अलग राज्यों में मौजूद कुछ ऑफबीट चोटियां आपकी अगली ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.
ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि यहां आपको सुकून और असली पहाड़ी अनुभव भी मिलेगा. यहां आप अपने बच्चों, दोस्तों के साथ बहुत मजे कर सकते हैं और एक यादगार तस्वीर अपने जिंदगी की डायरी में दर्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन जगहों के बारे.
यह भी पढ़ें: बालों में दही लगाने के जबरदस्त फायदे, जानेंगे तो आज ही करेंगे ट्राई
कलसूबाई पीक | Kalsubai Peak
महाराष्ट्र (Tourist Places In Maharashtra) के नासिक जिले में स्थित यह चोटी सह्याद्रि पर्वतमाला का सबसे ऊंचा बिंदु मानी जाती है. करीब 5400 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह स्थान ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए खास है. चढ़ाई ‘बारी’ गांव से शुरू होती है और रास्ते में लोहे की सीढ़ियां रोमांच को और बढ़ा देती हैं. ऊपर पहुंचकर बादलों के बीच खड़े होकर जो नजारा दिखाई देता है, वह थकान को पलभर में दूर कर देता है.
कोलुक्कुमलाई पीक | Kolukkumalai Peak
अगर आप सूरज की पहली किरणों को पहाड़ों के बीच देखना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं. (South India Tourist Places) तमिलनाडु में स्थित इस चोटी की चढ़ाई केरल के इडुक्की क्षेत्र से शुरू होती है. चाय के बागानों के बीच से गुजरते हुए जब आप ऊपर पहुंचते हैं, तो सूर्योदय का रंगीन दृश्य किसी पेंटिंग जैसा लगता है. यहां का शांत माहौल और ठंडी हवा पर्यटकों को अपना दीवाना बना देती है.
नेत्रावती पीक | Netravathi Peak
कर्नाटक (Tourist Places In Karnataka) की यह खूबसूरत चोटी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर सुकून चाहते हैं. यहां तक पहुंचने के लिए लगभग 6 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी पड़ती है. पूरे रास्ते घास के मैदान और घनी हरियाली सफर को और शानदार बना देती है. चोटी पर पहुंचकर चारों ओर फैले पहाड़ों का दृश्य अद्भुत प्राकृतिक खजाना दिखाता है, जिसे आप हमेशा याद रखेंगे.
इस बार ट्रिप में जोड़ें कुछ नया अनुभव
अगर आप इस समर वेकेशन कुछ अलग तलाश रहे हैं, तो इन ऑफबीट पहाड़ियों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. कम भीड़, ज्यादा सुकून और प्रकृति के करीब बिताया समय आपकी छुट्टियों को खास बना देगा.
यह भी पढ़ें: थायरॉइड के 5 खतरनाक संकेत जिन्हें लोग समझते हैं मामूली, लेकिन लापरवाही पड़ सकती है भारी
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
30 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines