Best Indian Hair Oils: हमारे देश में बालों की तेल मालिश करना एक ऐसा रिवाज है, जो न सिर्फ सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है, बल्कि बालों में तेल लगाने को लेकर भारत में कई रिवाज भी हैं। भारत में बालों में तेल लगाना बालों की देखभाल का एक अहम हिस्सा है। यहां महिला हो या पुरुष, हर कोई हफ्ते में 2-3 बार बालों की मालिश करता है। कहते हैं, बालों में तेल लगाने से बालों की सभी समस्याएं, जैसे सफेद बाल, झड़ते बाल या फिर दोमुंहे बाल, इन सभी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको भी बालों को लेकर कोई समस्या हो रही है, तो इन 5 तेलों से अपने बालों की मालिश करें।
इन 5 तेलों से करें बालों की मालिश
1. आंवला का तेल
आंवला, एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही साथ इसका तेल लगाने से बालों की भी सेहत सुधर जाती है। आंवला के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन-सी होता है। आंवले का तेल भारत में सदियों से बालों में लगाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। इस तेल को लगाने से बालों और जड़ों को मजबूती मिलती है। बालों की नेचुरल शाइन लौटती है और बालों की ग्रोथ भी होती है।
2. भृंगराज का तेल
भृंगराज का तेल, भृंगराज के पौधे की पत्तियों से बनता है। भृंगराज का तेल भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने तेलों में से एक है। भृंगराज का तेल सफेद बालों की समस्या को दूर करता है। भृंगराज के तेल से बालों की मालिश करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।
ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें
3. गुड़हल का तेल
गुड़हल का फूल तो आपने देखा ही होगा। गुड़हल के फूल से ही इसका तेल बनता है। गुड़हल का तेल पुराने जमाने में बालों के अलावा स्किन केयर के लिए भी का इस्तेमाल किया जाता था। गुड़हल के फूल का तेल लगाने से दोमुंहे बालों की समस्या दूर होती है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे या बेजान हो गए हैं, तो इस तेल से लगातार कुछ दिनों तक मालिश करनी चाहिए। आपके बालों की कंडीशन सुधर जाएगी।
4. नारियल का तेल
नारियल का तेल सबसे पुराना और भारतीय घरों में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे आम तेल है। आज भी लोग इस तेल से बालों की मालिश करते हैं। नारियल का तेल फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो आपके बालों को नरिश करता है। नारियल का तेल लगाने से जड़ें मजबूत होती हैं और बालों को प्रोटीन भी मिलता है। नारियल का तेल हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है।
5. बादाम का तेल
बादाम का तेल हेयर और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बादाम के तेल से मालिश करने से बालों की लंबाई बढ़ती है और बालों का पोषण पूरा होता है। बादाम के तेल से हेयर मसाज देने पर बाल मुलायम और घने होते हैं। बादाम के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
40 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines