Dark Spots on Face: चेहरे पर जितना ध्यान दिया जाए उतना कम है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही स्किन को रूखा और बेजान बना सकती है. इसलिए जरूरी है अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से कमी को पहचाना जाए और चीजों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि पैसे और वक्त दोनों को बचाया जा सके. आप चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन से भरपूर चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन (Antioxidants for Dark Spots) से भरपूर फूड्स को भी डाइट में शामिल करें. इससे यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा, लेकिन इससे पहले ये समझना जरूरी है कि एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन से भरपूर किन 3 चीजों का इस्तेमाल हम कर सकते हैं. ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम आपको एक्सपर्ट देव भारती (हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट हैं जो सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हैं) के द्वारा बताए गए टिप्स साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं चेहरे पर नेचुरल ग्लो? इस तरह अपनाएं कॉफी फेशियल का ये उपाय मिलेंगे कई फायदे
चेहरे के लिए एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन से भरपूर फूड्स
वैसे तो इसमें बहुत सारी चीजें शामिल हैं, लेकिन आप बेरीज, डार्क चॉकलेट, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर या नट्स का चुनाव करें. अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो मछली, अंडा और मीट को आहार में शामिल किया जा सकता है.
चेहरे पर किन 3 चीजों का इस्तेमाल करें?
- आंवला
- संतरा
- चिया सीड्स
आप इन तीनों चीजों का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बनाने के लिए कर सकते हैं. इसका मास्क बनाया जा सकता है, जिसके लिए आपको एक तरीका फॉलो करना होगा. यह तरीका हम आपके साथ नीचे साझा कर रहे हैं.
फेस मास्क बनाने का तरीका
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- लेकिन आपको ऊपर दी गई सामग्रियों में से एक सामग्री को लेना होगा.
- इसके साथ एलोवेरा जेल, गुलाब जल या हल्दी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- आपको इन सामग्रियों को इकट्ठा करके एक कटोरी में डालना होगा.
- बेहतर है कि आप मिक्सर ग्राइंडर में डालकर एक पेस्ट बना लें.
- पेस्ट बनाने के बाद चेहरा साफ करके इस मास्क को लगाएं और 15 मिनट तक धो लें.
- धोने के बाद गुलाब जल से चेहरे को साफ कर लें. अगर आपके चेहरे पर जरूरत से ज्यादा दाग हैं तो हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कितने दिन तक और कैसे करें इस्तेमाल?
आपको इसके साथ एंटीऑक्सीडेंट फूड्स को भी खाने के लिए भी इस्तेमाल करना है. खाने में सुबह या शाम को लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर है कि आप एक्सपर्ट से बात करें और अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शामिल करें. वहीं, इस मास्क को आप 1 हफ्ते में दो बार कर सकते हैं, यकीनन फायदा होगा.
इसे भी पढ़ें- सफेद बालों को जड़ से काला कैसे करें? यहां जानिए कौन सा तेल सफेद बालों को काला बनाता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines