Herbal Tea For Kidney Health: आज के वक्त में लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल को इस तरह खराब कर लिया है कि वह कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. कम फिजिकल एक्टिविटी, खराब खानपान और गलत आदतें धीरे-धीरे सेहत पर बुरा असर डालती है, लेकिन हमें शुरुआत में ऐसा दिखाई नहीं देता है. लेकिन जब स्थिति बहुत खराब हो जाती है, तो मरीज की सेहत को बरकरार रख पाना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में किडनी से जुड़ी समस्या इसी खराब लाइफस्टाइल का कारण है, जो आज के वक्त में काफी आम होती जा रही है, जिस पर ध्यान न देना आगे चलकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का रूप ले सकती हैं. आइए जानते हैं आपकी किडनी को हेल्दी और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कौन सी हर्बल टी सबसे बेस्ट हो सकती है?
यह भी पढ़ें: स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 6 सुपरफूड्स, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या खाने पर निखर जाएगी त्वचा
लोगों के बीच बढ़ रही हर्बल टी की लोकप्रियता
सेहत बनाने के लिए कई लोग हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, ताकि वह समस्याओं से दूर रहे. आपने वजन कम करने, फैटी लीवर को ठीक करने आदि कई तरह की हर्बल टी के बारे में सुना होगा. लेकिन इस स्टोरी में हम आपको किडनी को स्वस्थ रखने और बॉडी डिटॉक्स के लिए कौन सी हर्बल टी बेस्ट हो सकती है उसके बारे में बताएंगे. हेल्दी डाइट भले किडनी के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ हर्बल टी भी किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है. ये चाय नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करती हैं और किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.
किडनी के लिए कौन सी हर्बल टी है बेस्ट?
अगर आप भी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं और लंबे समय तक बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए नीचे दिए गए ग्रीन टी काफी मददगार साबित हो सकते हैं;
ग्रीन टी- सबसे ज्यादा पी जाने वाली ग्रीन टी आपकी सेहत करे लिए सचमुच फायदेमंद हो सकती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है और किडनी स्टोन बनने की संभावना को कम करती है.
कैमोमाइल टी- ये टी स्ट्रेस कम करने और नींद सुधारने के अलावा किडनी इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है.
नेटल टी- नेटल टी भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि नेटल लीफ में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो यूरिन फ्लो को बढ़ाकर शरीर से यूरिक एसिड और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे किडनी की सफाई होती है, ताकि किडनी सही से काम कर सके.
अजमोद की चाय- अजमोद प्राकृतिक डाययूरेटिक है, जो यूरिनेशन बढ़ाकर किडनी को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है. यह किडनी स्टोन बनने से रोकने और अंदर मौजूद छोटे स्टोन को निकालने में भी मदद कर सकता है.
कॉर्न सिल्क टी- मकई के रेशे की चाय किडनी हेल्थ के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल की जाती है. यह पेशाब जुड़े इन्फेक्शन को कम करने के साथ सूजन घटाने में मदद करती है.
हिबिस्कस टी- गुड़हल की चाय ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद मानी जाती है और साथ ही, किडनी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी को डैमेज से बचाते हैं और यूरिनरी इन्फेक्शन कम करने में सहायक होते हैं.
कैसे करें इनका सेवन
अगर आप ऊपर दिए गए हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें. क्योंकि हर इंसान का शरीर एक जैसा नहीं होता, सब की दिक्कतें अलग-अलग हो सकती है, ऐसे में आपके लिए कौन सी चाय सबसे बेस्ट होगी, उसकी जानकारी के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें.
यह भी पढ़ें: दिल और ब्लड प्रेशर को फिट रखने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए? लंबी जिंदगी के लिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 hr agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
5 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
22 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines