हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्लान कर रहे हैं फॉरेन ट्रिप, 25,000 से 30,000 के बजट में घूम आएं ये 5 देश

Budget Friendly Foreign Trips: कम बजट में व‍िदेश घूमना चाहते हैं, तो इन पांच देशों में अपनी फैमिली के साथ करें एंजॉय। यहां घूमने के लिए आपका मिनिमम बजट 25,000 से 30,000 होना चाहिए

विज्ञापन
Foreign Trip

Budget Friendly Foreign Trips: आजकल लोगों की लाइफ बहुत बिजी हो गई है, लोग सारा-सारा दिन ऑफिस में काम करते रहते हैं। इन सभी कारणों से वे अपने व अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते। घूमने का शौक हर किसी को होता है, ऐसे में थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के साथ इन फॉरेन डेस्टिनेशन को करें एक्सपलोर। इन 5 देशों में घूमने के लिए आपका बजट महज 25,000 से 30,000 होना चाहिए। इस वक्त इन देशों में जाने के लिए फ्लाइट कि टिकटें भी कम दाम में मिल रही हैं, कई ऑनलाइन वेबसाइट्स पर टिकट बुकिंग पर बढ़िया ऑफर दिए जा रहे हैं लेकिन इस आर्टिकल में हमने फ्लाइट का खर्चा नहीं जोड़ा है।

नेपाल

nepal

यह देश भारत के सबसे करीब और कम बजट वाले देशों में टॉप पर है। यहां घूमने का पूरा खर्च 30,000 हजार में निपट सकता है। नेपाल जाने के लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग व सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप काठमांडू जा सकते हैं, यहां कई खूबसूरत मंदिर और लोकल मार्केट्स है। काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर और स्वंयभूनाथ मंदिर देख सकते हैं

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नकली पनीर और सोया चाप की कैसे करें पहचान?

श्रीलंका

sri lanka

विज्ञापन

यह देश खूबसूरत, हरा-भरा और आर्किटेक्चर का बेशुमार नगीना है। यहां आप पौराणिक मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों समेत कई लैंडस्केप को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप रावण वॉटर फॉल और एडम चोटी जा सकते हैं, श्रीलंका एक्सपलोर करने के लिएयहां का लोकल ट्रांसपोर्ट का यूज करना बेस्ट रहेगा। दिल्ली से श्रीलंका जाने के लिए फ्लाइट टिकट 8 से 13 हजार तक मिल जाती है, इसके अलावा श्रीलंका घूमने में 25,000 से 30,000 तक का बजट सही रहेगा।

बैंकॉक

bangkok

विज्ञापन

बैंकॉक घूमना भारतीय लोगों की पसंद में हमेशा रहता है, यहां की स्ट्रीट मार्केट्स दुनियाभर में मशहूर है, यहीं नहीं, इन स्ट्रीट्स में मिलने वाला लोकल फूड भी टूरिस्ट को काफी पसंद आता है। बैंकॉक में कई तीर्थ और पर्यटन स्थल मौजूद हैं जैसे लुम्बिनी पार्क, एमराल्ड मंदिर। यहां के बीच भी काफी पॉपुलर है बैंकॉक के लग्जरी होटलों के दाम भी काफी कम होते हैं। इस वक्त दिल्ली से बैंकॉक तक की फ्लाइट की टिकट 10 से 12 हजार में मिल जाएगी। इसके अलावा बैंकॉक घूमने के लिए आपको 25,000 से 30,000 खर्च करने पड़ेंगे।

दुबई 

dubai

विज्ञापन

दुबई का बुर्ज खलीफा किसे नहीं पसंद, इस वर्ल्ड फेमस स्पॉट को देखने के लिए रोजाना हजारों लोग जाते हैं। दुबई का मशहूर मॉल, थार रेगिस्तान और इस जगह की मॉडर्न फैसिलिटी लोगों का मन मोह लेती हैं। दुबई घूमने के लिए फ्लाइट के खर्च के अलावा होटल में रहना खाना-पीना और घूमने के लिए के लिए 28,000 से 30,000 तक का खर्च आ सकता है। दो लोग दुबई में फ्लाइट समेत 80,000 रुपयें में आराम से घूम सकते हैं।

मलेशिया

malaysia

विज्ञापन

विदेश घूमना है तो इंडिया से मलेशिया भी एक अच्छा स्पॉट है, मलेशिया का आइकोनिक पेट्रोनस टावर एकबार जरूर देखें। बटू केवस और यहां के मंदिर मलेशियाई कल्चर को दर्शाते हैं। यहां रहने का खर्च मात्र 1,500 से 10,000 तक हो सकता है, घूमने और खाने में लगभग 5,000 एक दिन का लग सकता है। ऐसे में आप अपने हिसाब से मलेशिया घूमने का प्लान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बढ़ती उम्र के साथ बढ़ेगी जवानी, सफेद नहीं होंगे बाल, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें 5 Beauty Tips

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola