Fruits For Weight Gain: क्या आप भी दुबलेपन से परेशान हैं? क्या आप भी वेट गेन करना चाहते हैं? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। वेट लूज करना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल वेट गेन करना भी है। लोग वेट करने के लिए कई तरह के प्रोटीन पाउडर खाते हैं लेकिन ये उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि कुछ फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर के आप अपने वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फल।
केला
जब भी वजन बढ़ाने की बात आती है तो अक्सर लोग केला खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम मौजूद होता है। एक केले में करीब 105 कैलोरी होती है और इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
आम
आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल आम, वजन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। आम में फाइबर और कई विटामिन मौजूद होते हैं। एक आम में करीब 150 कैलोरी पाई जाती है साथ ही ये पाचन में भी मदद करता है।
एवोकाडो
अगर आप भी वजन बढ़ाने का सोच रहे हैं तो एवोकाडो एक अच्छा ऑप्शन है। इस फ्रूट में हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट, विटामिन-के और पोटैशियम मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। एक एवोकाडो में करीब 322 कैलोरी होती है।
नारियल की मलाई
नारियल की मलाई न केवल स्वाद में बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें 283 कैलोरी मौजूद होती है। नारियल की मलाई हेल्दी फैट और मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड का एक अच्छा सोर्स है, जो वेट गेन करने में मदद करता है।
खजूर
खजूर खाने से शरीर में फुर्ती और एनर्जी आती है। 100 ग्राम खजूर में करीब 282 कैलोरी होती है। इतना ही नहीं इसमें कार्ब्स, मिनिरल्स, फाइबर और पोटैशियम मौजूद होता है जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
5 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
21 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
23 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines