News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Best Drinks for Lung: अपनी डाइट में अगर आप कुछ खास फल और सब्जियों और फलों के जूस और लिक्विड को शामिल करते हैं, तो ये आरतो हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जूस फेफड़ों को साफ करने, सूजन को कम करने और बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और सांस की बीमारी को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन से जूस और लिक्विड को आप अपनी डाइट को शामिल कर सकते हैं।
हल्दी वाला दूध आरामदायक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों भरपूर होता है। ये फेफड़ों के सुजन को कम करता है और यह सांस से जुड़ी समस्याओं से दूर रखता है। इसलिए ये फेफड़ों की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- मशरूम में छुपे हैं कई राज, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम
चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें विटामिन ए, सी और बी शामिल होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी मौजूद होते हैं। ये जूस फेफड़ों की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप सुबह के समय सेब का जूस पीते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही सेब में मौजूद फाइबर आपके पेट को साफ रखता है।
पत्तेदार सब्जियों और फलों को मिलाकर बनी ग्रीन स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। पालक, स्ट्रॉबेरी और मूंगफली को मिलाकर अगर आप यह स्मूदी बनाते हैं, तो यह आपके फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अदरक एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है।अदरक आपके फेफड़ों में सूजन को कम करने और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। वहीं, नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसलिए आप
ये भी पढ़ें- 30 दिनों में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल होगा कम! आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 Seeds
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।