Hot Air Balloon Ride In India: दिल्ली के बांसेरा पार्क में आज से हॉट एयर बैलून राइड शुरू हो चुकी है. इस राइड में 150 फीट की ऊंचाई पर ले जाकर उड़ान भरकर खूबसूरत नजारे देखने का मौका मिलेगा. यह दिल्ली की पहली ऐसी राइड है जहां पर आप पूरे साल राइड का लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कई ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जहां पर बैलून राइड का लुत्फ उठाया जा सकता है? खास बात ये है कि आपको यहां पर राइड के साथ-साथ घूमने का भी मौका मिलेगा. अगर आप अगले महीने या न्यू ईयर पर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- झड़ते बालों से हैं परेशान? रोजाना करें इस एक नेचुरल ड्रिंक का सेवन, Hair Loss हो जाएगा बंद
फेमस हॉट एयर बैलून राइड प्लेसेस | Best Hot Air Balloon Rides In India
जयपुर
यह मौसम जयपुर घूमने का है, क्योंकि इस वक्त यहां ठंड होती है और बहुत खूबसूरत लगती है. आप अगले महीने यहां जाने का प्लान बना सकते हैं और हॉट बैलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां पर उड़ान भरते हुए आपको कई सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे. आप अमेर किला, जल महल, अरावली की पहाड़ियां और पिंक सिटी का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं.
लोनावला
मुंबई और पुणे घूमने के साथ-साथ लोनावला में एडवेंचर करने का भी प्लान बनाएं. यहां पर एडवेंचर करने लोग दूर-दूर से आते हैं, जहां पर हॉट एयर बैलून राइड का भी लुत्फ उठा सकते हैं. हॉट एयर बैलून राइड के दौरान पहाड़ियों, झरनों और घाटियों के ऊपर से उड़ते हुए आपको ऐसा लगेगा जैसे आप बादलों के बीच तैर रहे हों. सर्दियों से लेकर मार्च तक यहां राइड का सीजन अच्छा रहता है. आप भी प्लान कर सकते हैं.
हम्पी
हम्पी में भी हॉट बैलून राइड का भी लुत्फ उठाया जा सकता है. वैसे ही ये जगह अपने प्राचीन खंडहरों, विशाल पत्थरों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है. हॉट एयर बैलून राइड से ऊपर से देखने पर हम्पी की रॉक फॉर्मेशन किसी दूसरे ग्रह जैसी लगती है. आप शाम के वक्त इस राइड का लुत्फ उठा सकते हैं.
गोवा
गोवा में आप बीच के अलावा हॉट एयर बैलून राइड का भी लुत्फ उठा सकते हैं. आमतौर पर राइड साउथ गोवा की ओर कराई जाती है, जहां समुद्र, बैकवॉटर और हरियाली एक साथ नजर आती है. यह राइड कपल्स के लिए एकदम बेस्ट है. आप भी गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार हॉट एयर बैलून राइड को भी अपने रूटीन में शामिल करें.
संबंधित खबरें
चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
33 mins agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
4 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
4 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
5 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
20 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines