Mini Veg Uttapam: सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए क्या बनाया जाए समझ नहीं आता है. बच्चों को कुछ स्वादिष्ट और भरपेट नाश्ता खिलाना जरूरी है लेकिन इस बात का ध्यान भी रखना पड़ता है कि नाश्ता बहुत ज्यादा हैवी ना हो जिससे बच्चे के पेट में दर्द हो या पेट भारी-भारी लगे. ऐसे में यहां मिनी वेज उत्तपम बनाने की रेसिपी दी जा रही है. यह उत्तपम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बच्चों के लिए बेहद हेल्दी भी है
मिनी वेज उत्तपम बनाने की रेसिपी
सामग्री
2 कप इडली या डोसा बैटर (सूजी और दही को मिलाकर भी बैटर तैयार कर सकते हैं)
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)
1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
2-3 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च या चिली फ्लेक्स
थोड़ा सा तेल या घी
विधि
- सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें.
- बैटर में हल्का नमक मिलाएं. चाहें तो सब्जियां सीधे बैटर में मिला सकते हैं या ऊपर से डाल सकते हैं.
- नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगाएं.
- एक-एक चम्मच बैटर डालकर छोटे-छोटे गोल उत्तपम बनाएं.
- ऊपर से कटी हुई सब्जियां डालकर हल्के हाथ से दबाएं.
- किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट पकाएं.
- पलटकर दूसरी तरफ भी 1-2 मिनट सुनहरा होने तक सेक लें.
- टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.
मिनी वेज उत्तपम बनाने के क्या फायदे हैं
यह उत्तपम बच्चे घर में नाश्ते में खा सकते हैं, स्कूल जाने के दौरान बस में बैठे-बैठे खा सकते हैं और आप चाहे तो बच्चे को मिड डे मील के लिए भी उत्तपम पैक कर सकते हैं. ढेर सारी सब्जियां इसे फाइबर से भरपूर बनाती हैं और यह आसानी से पच भी जाता है.
यह भी पढ़ें- लाइट वाले बरसाती कीड़ों से परेशान हैं तो तुरंत करें ये काम, एक भी कीड़ा नहीं आएगा घर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
12 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
17 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
19 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
23 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines