स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए परफेक्ट हैं ये मिनी वेज उत्तपम, इस तरह मिनटों में करें तैयार

Mini Veg Uttapam Recipe: बच्चों के लिए नाश्ते में आसानी से वेज उत्तपम बनाकर तैयार किया जा सकता है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर भी होता है. यहां जानिए कैसे बनाएं मिनी वेज उत्तपम.

Mini Veg Uttapam Recipe

ऐसे तैयार करें बच्चों के लिए स्वादिष्ट नाश्ता.

विज्ञापन

Mini Veg Uttapam: सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए क्या बनाया जाए समझ नहीं आता है. बच्चों को कुछ स्वादिष्ट और भरपेट नाश्ता खिलाना जरूरी है लेकिन इस बात का ध्यान भी रखना पड़ता है कि नाश्ता बहुत ज्यादा हैवी ना हो जिससे बच्चे के पेट में दर्द हो या पेट भारी-भारी लगे. ऐसे में यहां मिनी वेज उत्तपम बनाने की रेसिपी दी जा रही है. यह उत्तपम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बच्चों के लिए बेहद हेल्दी भी है

मिनी वेज उत्तपम बनाने की रेसिपी

सामग्री

विज्ञापन

2 कप इडली या डोसा बैटर (सूजी और दही को मिलाकर भी बैटर तैयार कर सकते हैं)
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)
1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
2-3 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च या चिली फ्लेक्स
थोड़ा सा तेल या घी

विधि

  • सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें.
  • बैटर में हल्का नमक मिलाएं. चाहें तो सब्जियां सीधे बैटर में मिला सकते हैं या ऊपर से डाल सकते हैं.
  • नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगाएं.
  • एक-एक चम्मच बैटर डालकर छोटे-छोटे गोल उत्तपम बनाएं.
  • ऊपर से कटी हुई सब्जियां डालकर हल्के हाथ से दबाएं.
  • किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट पकाएं.
  • पलटकर दूसरी तरफ भी 1-2 मिनट सुनहरा होने तक सेक लें.
  • टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.

मिनी वेज उत्तपम बनाने के क्या फायदे हैं

विज्ञापन

यह उत्तपम बच्चे घर में नाश्ते में खा सकते हैं, स्कूल जाने के दौरान बस में बैठे-बैठे खा सकते हैं और आप चाहे तो बच्चे को मिड डे मील के लिए भी उत्तपम पैक कर सकते हैं. ढेर सारी सब्जियां इसे फाइबर से भरपूर बनाती हैं और यह आसानी से पच भी जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ