Best Anti Aging Night Cream: चेहरे पर लगाना शुरू करें ये देसी क्रीम, मिलेगी कोरियन जैसी ग्लोइंग स्किन

Best Anti Aging Night Cream

Best Anti Aging Night Cream

Best Anti Aging Night Cream: महिला हो या पुरुष आज कल हर किसी को सुंदर दिखना होता है। अक्सर 30 की उम्र के बाद हर किसी के चेहरे की रंगत ढलने लगती है और खूबसूरती कम होने लगती है।

विज्ञापन

बढ़ती उम्र में चेहरे पर रिंकल्‍स और एजिंग साइन दिखने लगते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए नेचुरल इनग्रेडिएंट से बनी क्रीम बताने जा रहे हैं, इसके यूज से आपको कोरियन जैसी ग्लोइंग स्किन मिल सकती है।

विज्ञापन

इस तरह बनाएं ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड क्रीम

आवश्यक सामग्री

एलोवेरा जेल, चावल, कोकोनट ऑयल, रोज वॉटर, एक कंटेनर क्रीम को रखने के लिए

विज्ञापन

कोरियन ग्लोइंग स्किन बनाने की विधि

ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावल लेना है और इसे अच्छे से धोकर साफ करना है। इसके बाद कुछ देर के लिए चावल को पानी में भिगोकर रख दें।

विज्ञापन

फिर चावल को पानी से निकाल लें और अलग रख लें। इसके बाद एक मिक्सर जार लें और चावल को उसमें डालकर बारीक पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

इसके बाद चावल से बनें इस पेस्ट में 1 चम्मच एलोवेरा जेल, गुलाब जल और कोकोनट ऑयल डालें और इसे जार में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इ

विज्ञापन

सके बाद आपकी कोरियन ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड क्रीम बनकर एकदम तैयार हैं। इसे आप एक कंटेनर में रख सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड क्रीम ऐसे करें इस्तेमाल

कोरियन ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस होममेड क्रीम को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से वॉश करें और इसे साफ कपड़े से पोंछ लें।

विज्ञापन

इसके बाद इसे अपने फेस पर अच्छे से लगा लें और हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें और सो जाएं।

इसको लगाने से पहले इस बात कर खास ख्याल रखें कि आपका चेहरा अच्छे से साफ हो। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ