Besan Scrub For Face: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त हो। इसके लिए लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं और स्क्रब का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन को चेहरे पर लगाने से त्वचा में चमक आ सकती है साथ ही इससे रंगत भी निखरती है। बेसन का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में किया जा सकता है। बेसन से घर पर ही कई तरह के स्क्रब बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं-
शहद और बेसन
एक बाउल में 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 20-25 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से आपके चेहरे पर निखार आता है।
पपीता और बेसन
पपीते को मैश कर लें और इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इससे चेहरे को करीब 7-8 मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Anti-Acne Diet: चाहिए बेदाग त्वचा? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड आइटम्स
बेसन स्क्रब
एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। अब इसमें 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट बना लें। इससे अपने चेहरे को स्क्रब करें और करीब 7-8 मिनट बाद पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपके चेहरे पर निखार आता है।
हल्दी और बेसन का स्क्रब
एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और दूध को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 10-15 मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करने से असर दिखना शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines