Besan Crispy Kabuli Chana Recipe In Hindi: काबुली चने एक रिच प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार है जिसको घरों में छोले-भठूरे, छोले-चावल या पिंडी छोले के रूप में बनाकर खूब खाया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने बेसन के कुरकुरे काबुली चने ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बेसन के कुरकुरे काबुली चने बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक बेहतरीन स्नैक रेसिपी है इसको आप शाम की हल्की भूख के दौरान गर्मागर्म चाय के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं। ये स्वाद में चटपटे और क्रंची लगते हैं, तो चलिए जानते हैं बेसन के कुरकुरे काबुली चने (Besan Crispy Kabuli Chana Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – Bombay Toasty Recipe: शाम की भूख को तुरंत शांत कर देगा लाजवाब बॉम्बे टोस्टी, नोट करें रेसिपी
बेसन के कुरकुरे काबुली चने बनाने की सामग्री-
- 300 ग्राम काबुली चने (भीगे हुए)
- 400 ग्राम तेल
- स्वादानुसार नमक
- 4 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च हल्दी पाउडर
- चुटकी भर हींग
बेसन के कुरकुरे काबुली चने बनाने की रेसिपी- (Besan Crispy Kabuli Chana Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप काबुली चनों को रातभर भिगोकर रख दें।
- फिर आप अगली सुबह आप चनों का सारा पानी निकालकर कुकर में उबलने के लिए रख दें।
- इसके बाद जब कुकर में 2-3 सीटी आ जाएं तो आप गैस को बंद कर दें।
- फिर आप चनों को बाहर निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- फिर आप एक बाउल में सूखे हुए चने, बेसन, नमक, लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें दो चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप उबले काबुली चनों को बेसन के घोल में लपेटकर करीब 10 मिनट तक भून लें।
- अब आपके बेसन के कुरकुरे काबुली चने बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मा-गर्म चाय के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
27 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines