Berry Orange Soda Recipe: गर्मी में एकदम चिल्ड रखती है ये समर ड्रिंक, जानें बनाने की आसान विधि

Berry Orange Soda Recipe

Berry Orange Soda Recipe

Berry Orange Soda: गर्मियों का मौसम है और धूप-पसीना बेहाल कर देता है। इस मौसम में घर से बाहर जाने के नाम पर ही हालत खराब होने लगती हैं।गर्मियों में हर कोई चाहता है कि वो कुछ ना कुछ ठंडा या फिर कुछ ऐसा पीता रहें, जो राहत दें।

विज्ञापन

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं बैरी ऑरेंज सोडा के बारे में, जो स्वाद में बहुत ही लजीज है। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए ऑरेंज जूस, स्ट्रॉबेरी और नींबू चाहिए होता है और ये बहुत जल्दी बनकर तैयार भी हो जाती हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं बैरी ऑरेंज सोडा, जो चिल्ड रखता है।

विज्ञापन

बैरी ऑरेंज सोडा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

2 कप संतरे का रस, 500 मिली स्प्राइट, आवश्यकता अनुसार नींबू के टुकड़े, आवश्यकता अनुसार पुदीने के पत्ते, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1 कप स्ट्रॉबेरी

इस तरह से तैयार करें बैरी ऑरेंज सोडा

बैरी ऑरेंज सोडा बनाने के लिए आपको सबसे पहले स्ट्रॉबेरी लेना हैं। इसके बाद इसे अच्छे से धो लें और काट लें। इसके साथ ही नींबू को भी धो लें और काट लें।

विज्ञापन

इसके बाद सर्विंग गिलास लें और इसमें कटी हुई स्ट्रॉबेरी, नींबू के स्लाइस, पुदीने के पत्ते और 1 टीस्पून चीनी डाल लें। इसके बाद इन सभी को अच्छे से मिला लें।

फिर इसमें छोटे-छोटे बर्फ के टुकड़े डाल लें और इसके बाद इसमें आधा कप संतरे का रस और 1/4 कप सोडा डालें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें अपने स्वाद के हिसाब से स्वीटनेस एड कर लें। इसके बाद आप इसे एंजॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन

(ध्यान दें- इस समर ड्रिंक को बनाते समय इस बात को खास ख्याल रखना है कि संतरे का रस पहले से निकला हुआ ना हो। मतलब इसको बनाने के लिए आप हमेशा ही ताजा संतरे के रस का इस्तेमाल करें, जिससे इसका टेस्ट ना बिगड़े।

साथ ही अगर आप पहले से निकालकर रखा संतरे का रस यूज करेंगे तो ये इसके टेस्ट को बिटर कर देगा और एकदम अच्छा नहीं लगेगा। इसके साथ ही अगर आप इसको और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसमें लेमन और पुदीने की पत्तियों को भी एड कर सकते हैं।)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ