Benefits of Peanuts in Winter: सर्दियों की शुरुआत हो गई है और ऐसे में हम लोगों को अपने खान-पान में कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखना होता है। जैसे-जैसे मौसम सर्द होता है, ठंडी तहसीर वाली चीजों को खाना कम कर देना चाहिए और उनकी जगह ऐसी चीज को प्रेफेर करना चाहिए, जो आपके स्वाद के साथ स्वास्थय के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन हों।
अपने इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल हम मूंगफली की बात कर रहे हैं। ये काफी फायदेमंद और स्वादिष्ट होती है। इसकी तहसीर भी गर्म होती है और इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आइए, जान लेते हैं कि सर्दियों में मूंगफली क्यों खानी चाहिए।
सर्दियों में गर्मी के लिए आवश्यक फैट मिलता है
सर्दी का मतलब जमा देने वाली ठंड के साथ ठंडी हवाएं हैं। स्वाभाविक रूप से, सर्दियों के खाद्य पदार्थों का उद्देश्य हमें अधिक गर्मी और आराम पहुंचाना है। जानकारों का कहना है कि दिल के लिए स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट से भरपूर मूंगफली आपके शरीर को ठंड के महीनों के दौरान गर्म रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें- Natural Makeup Look In Winter: सर्दियों में सिर्फ इन 5 चीजों से करें मेकअप, स्किन भी रहेगी ग्लोइंग
सर्दियों में प्रोटीन का बेहतर श्रोत
मूंगफली प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। आपको बता दें कि 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है। यहां तक कि आप पीनट बटर खाकर प्रोटीन की उचित खुराक ले सकते हैं और ये आपके एक टाइम का प्रॉपर मील भी हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप इसे कम मात्रा में खाएं, क्योंकि इसकी अधिकता से वजन भी बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर लेवल सही रखती है
यह सुपरफूड अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण ब्लड शुगर के रोगियों के लिए परफेक्ट है। मूंगफली में मैंगनीज की मौजूदगी ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकती है और इस प्रकार इसे प्रबंधित करने में मदद करती है। आप आसानी से सीमित मात्रा में मूंगफली को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
48 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines