Benefits of Black Tea For Hair: हर महिला चाहती हैं कि उसके बालों की सुंदरता और ग्रोथ दोनों ही बेहतर हो।
इसके लिए वो खूब जतन भी करती हैं और तरह-तरह के उपाय अपनाकर अपने बालों को बेहतर बनाने की जुगत करती नजर आती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए आपके बालों को मजबूत और चमकदार बनाने का रामबाण इलाज लेकर आए हैं, जिससे आपके बाल खूबसूरत ही नहीं बल्कि मजबूत और घने भी होंगे।
बालों को कई फायदे
बालों का झड़ना, रूसी, इनको लंबा, घना, मजबूत और इनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ब्लैक टी एक सटीक उपाय है। अगर आप अपने बालों में काली चाय का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके बालों को कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होता है। आप चाहें तो काली चाय का स्प्रे भी बना सकते हैं, इससे भी आपके बालों को लाभ मिलेगा।
काली चाय से ऐसे बनाएं हेयर स्प्रे
काली चाय से हेयर स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कप पानी को उबालने के लिए रखना हैं। इसके बाद इसमें चाय की पत्ती डाल दें और इसे पका लें। आप चाहें तो टीबैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसको कम से कम 30 मिनट तक उबालें। इसको बाद जब यह ठंडा दो जाए, तो इसे एक कप या फिर स्प्रे बॉटल में डाल लें। इसके बाद आपको अपने बालों में शैम्पू करना हैं और उन्हें अच्छे से साफ करना है।
इसके बाद आप अपने बालों को सुखा लें। इसके बाद काली चाय के स्प्रे को अपने बालों पर स्प्रे कर लें। (इसे लगाते हुए ध्यान रहें कि आपके बाल ज्यादा गीले ना हो और इसे एकदम अपनी स्कैल्प पर नहीं लगाना हैं।)
इसे लगाने के बाद आप उंगलियों की मदद से हल्का हल्का मसाज करें और इसे अच्छी तरह से अपने बालों में लगा लें। इसके बाद 1 घंटे तक अपने बालों में इसे ऐसे ही रहने दें।
इसके बाद आप बालों को कंडीशनर से धो लें और उन्हें अच्छे से सुखा लें। इससे आपके बालों में चमक आएगी और आपके बाल लंबे, घने, मजबूत और चमकदार हो जाएंगे।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
55 mins agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
5 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
7 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
22 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines