आजकल धूप, धूल, पसीना और तनाव आदि, इन सबका असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखता है. कई लोगों को सनबर्न, ऑयली स्किन, खुले पोर्स या अचानक निकलने वाले पिंपल्स की शिकायत रहती है. महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स आजमाने के बाद भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता, जिससे निराशा बढ़ जाती है.
ऐसे में जरूरत होती है किसी आसान, सस्ते और भरोसेमंद घरेलू उपाय की, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए राहत दे. हमारी रसोई में मौजूद दूध ऐसा ही एक प्राकृतिक विकल्प है. जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है. दरअसल, जब दूध को आइस क्यूब्स के रूप में चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह स्किन को ठंडक, सुकून और ताजगी देता है, वो भी बिना किसी केमिकल्स के.
यह भी पढ़ें: Valentine Week 2026: दूर रहकर भी महसूस होगा प्यार, इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक
स्किन केयर के लिए क्यों फायदेमंद है दूध वाला आइस क्यूब
स्किन हमारे शरीर की सबसे बाहरी परत है, जो हमें बाहरी नुकसान से बचाती है. सही देखभाल न हो तो स्किन बेजान और रूखी लगने लगती है. ऐसे में दूध (Milk For Glowing Skin) में मौजूद विटामिन, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्किन को पोषण देते हैं और उसकी प्राकृतिक चमक को निखारते हैं. लैक्टिक एसिड हल्का एक्सफोलिएशन करता है, जिससे मृत त्वचा हटती है. वहीं, आइस क्यूब्स की ठंडक स्किन को तुरंत आराम देती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है.
कैसे बनाएं दूध के आइस क्यूब्स
दूध के आइस क्यूब्स बनाना काफी आसान है, इसके लिए आप 3 से 4 चम्मच कच्चा दूध लें, चाहें तो उसमें 1-2 बूंद गुलाबजल मिलाएं, आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें. जमने के बाद साफ कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाएं, नियमित इस्तेमाल से आपको असर दिखाई देगा.
दूध के आइस क्यूब्स लगाने के मुख्य फायदे
दूध के आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं. इसमें;
- यह चेहरे को ठंडक देकर जलन और सनबर्न की समस्या में राहत मिलती है.
- नियमित इस्तेमाल से स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है और चेहरा फ्रेश दिखता है.
- यह खुले पोर्स को टाइट करने में मदद करता है, जिससे चेहरा ज्यादा स्मूद नजर आता है.
- पिंपल्स की सूजन और लालिमा को कम करने में यह काफी असरदार साबित होता है.
- मेकअप लगाने से पहले इस्तेमाल करने पर मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
29 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines