हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रेग्नेंसी में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाना सही या गलत? जानिए, क्या कहती हैं स्टडीज!

अधिकतर महिलाओं को इस बात का कन्फ्यूजन रहता है कि क्या वे प्रेग्नेंसी में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खा सकती है? इस कारण हम आपको इससे रिलेटेड कुछ स्टडीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह समझ पाएंगी कि इनको खाना आपके लिए फायदेमंद या फिर नहीं है।

विज्ञापन
प्रेग्नेंसी टिप्स

गर्भावस्था हर महिला के जीवन का सबसे सुनहरा पल होता है। इस दौरान कोई भी ऐसी गलती नहीं करना चाहता है, जिससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो। इसी कारण प्रेग्नेंसी में महिलाएं अपनी डाइट में चीजों को बहुत ही ज्यादा सोच-समझकर शामिल करती हैं। ऐसे ही कई महिलाओं को इस बात का कन्फ्यूजन रहता है कि ड्राई फ्रूट्स और सीड्स की तासीर काफी गर्म होती है, ऐसे में क्या इनको प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं?

इसको लेकर कई महिलाओं में डाउट रहता है। इस कारण हम आपको आज इससे रिलेटेड कुछ स्टडीज की बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह जान पाएंगी कि क्या प्रेग्नेंसी के समय ड्राई फ्रूट्स खाना अच्छा है या नहीं है।

बच्चे के दिमाग के लिए है अच्छा

साल 2019 में Journal of Epidemiology & Community Health के एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि प्रेग्नेंसी में नट्स जैसे बादाम, अखरोट, काजू और सीड्स जैसे चिया या फ्लैक्स आदि को खाने से बच्चे के न्यूरो डेवलपमेंट में हेल्प मिलती है। ऐसा इस कारण होता है क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही ये प्रोटीन और विटामिन ई का भी एक रिच सोर्स हैं, जो ब्रेन फंक्शनिंग को बेहतर करते हैं।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

साल 2017 के American Journal of Clinical Nutrition की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन महिलाओं ने प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया उनके बच्चों में एलर्जी और अस्थमा का खतरा कम पाया गया। नट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत करते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल और डाइजेशन रहता है सही

National Institutes of Health की रिपोर्ट के अनुसार गर्भावस्था में अखरोट, बादाम, काजू, किशमिश और फ्लैक्स सीड्स खाने से एनर्जी बढ़ती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और डाइजेशन बेहतर होता है। इसमें विटामिन बी6 भी होता है, जिससे मूड स्विंग्स कम होते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी कुछ रिसर्च पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। कुछ भी प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर्स से परामर्श अवश्य कर लें। 

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक रिलेशनशिप की पहचान हैं ये आदतें, दिखें तो कर लें ‘नमस्ते’!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें