Belly Fat Reduce: गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न हो पाने के कारण पेट की टमी बढ़ना आजकल लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं। पेट के आसपास जमा चर्बी से छुटकारा पाना मुश्किल होता है। यह देखने में बहुत खराब लगता है और कई बीमारियों का कारण भी बनता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बढ़ती पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।
मेथी का पानी
पेट के आसपास की चर्बी कम करने के लिए आप भुनी हुई मेथी पाउडर को सुबह खाली पेट पानी के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा आप मेथी को रात भर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और अगली सुबह छानकर इसका पानी पी सकते हैं। यह पेट की चर्बी कम करने में सहायक है।
अदरक का पानी
अदरक को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें फिर इसे पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी को पिएं, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त फैट को भी बर्न में भी मददगार है। सूखे अदरक के पाउडर में थर्मोजेनिक एजेंट पाया जाता है, जो चर्बी कम करने में सहायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सफेद हो रहे बालों को कढ़ी पत्ते से ऐसे करें नेचुरली ब्लैक, जानें घरेलू तरीका
गुनगुना पानी पिएं
दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है और शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है। जमा फैट्स को कम करने के लिए फलों और जूस का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।
डिनर हल्का करें
सुबह का नास्ता और लंच अच्छे से करें ताकि आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहे लेकिन रात का खाना हल्का रखें और समय पर खाएं। इसके अलावा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स जैसे मिठाई, ड्रिंक्स और तैलीय खाद्य पदार्थों से भी दूर रहें।ऐसा करने से पेट की चर्बी नहीं बढ़ेगी।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines