Belly Fat Loss Rule: वजन घटाने के लिए आमतौर पर खानपान में तरह-तरह के बदलाव किए जाते हैं, लेकिन ऐसे ही कोई भी बदलाव करके वजन कम नहीं होता है बल्कि सही चीजें खाने पर ही वजन कम होना शुरू होता है. खासतौर से अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं तो आपको बेली फैट टार्गेट करने वाली डाइट पर ही फोकस करना चाहिए. ऐसे में वेट लॉस का 5:1:5 रूल बेहद काम आएगा. वजन घटाने का 5:1:5 रूल क्या है और यह किस तरह से काम करता है जानिए यहां.
वजन घटाने का 5:1:5 रूल क्या है
अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं तो 1:5:1 रूल को फॉलो कर सकते हैं. इस रूल में आपको अपने खाने में फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का सही कोंबिनेशन रखना होता है. इस फैट लॉस रूल में यह सुनिश्चित होता है कि आप जो कार्ब्स खा रहे हैं उससे आपका वजन बढ़े नहीं बल्कि कम होने लगे.
कार्ब्स को सही तरह से चुनने के लिए आपको 1:5:1 रूल को फॉलो करना है. अगर आप 1 ग्राम चीनी खा रहे हैं तो उसके मुकाबले में आपको 5 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन लेना होगा. 5 ग्राम फाइबर पाचन को धीमा करेगा, गट हेल्थ को बेहतर करेगा और आपको लंबे समय तक फुल रखेगा. वहीं, एक ग्राम प्रोटीन (Protein) ब्लड शुगर को बैलेंस करेगा और मसल मेंटेनेंस सपोर्ट होती है. इस कोंबिनेशन से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. इससे क्रेविंग्स कम होती हैं और बेली फैट कम होने में मदद मिलती है.
रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे अप्लाई करें यह रूल
पैकेट वाला फूड खरीदने से पहले उसकी न्यूट्रिशनल जानकारी देखें. अगर प्रोडक्टस में 10 ग्राम शुगर, 2 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन है तो यह 1:5:1 रूल को फॉलो नहीं करता है और इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है. ऐसे में पूर्ण अनाज और नेचुरल फूड्स को चुनें. आप दाल खा सकते हैं जिसमें प्रोटीन और फाइबर (Fiber) की भरपूर मात्रा होती है और चीनी बहुत कम होती है. आप ब्रोकली, पालक और गाजर जैसी सब्जियां खा सकते हैं, ओट्स, किनोआ और ब्राउन राइस खा सकते हैं जिससे कार्ब्स धीरे-धीरे पचने लगे और फाइबर और प्रोटीन भी मिले. नेचुरल फाइबर पाने के लिए आप फल खा सकते हैं.
कार्ब्स के साथ लें फाइबर और प्रोटीन
ब्रेड के साथ जैम खाने के बजाए आप पीनट बटर और चिया सीड्स लगाकर खा सकते हैं जिससे आपको कार्ब्स के साथ फाइबर और प्रोटीन भी मिल सके. बेली फैट को कम करने के लिए आपको कार्ब्स पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि आप इस 1:5:1 रूल को आजमाकर बेहतर तरह से वजन कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – गले में हर समय रहती है खराश और बनता है बलगम तो एक्सपर्ट से जान लीजिए इलाज, ये नुस्खे दिक्कत को दूर कर देंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
5 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
8 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
12 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
15 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines