How To Get Rid Of Baldness: चुकंदर से दूर होती है गंजेपन की समस्या, बस इस विधि से घर पर करें इस्तेमाल

Beetroot Hair Mask

Beetroot Hair Mask

How To Make Beetroot Hair Mask: चुकंदर बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इसकी खास बात ये है कि नेचुरल है, जिससे किसी भी तरह के साइड इफैक्ट होने का खतरा भी नहीं रहता। अगर आप गंजेपन का शिकार हैं तो ऐसे में आप चुकंदर जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए चुकंदर हेयर पैक लेकर आए हैं।

चुकंदर हेयर पैक की मदद से आपको टूटते-झड़ते बालों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही आपके बालों को मजबूती भी प्रदान होती है, तो चलिए जानते हैं चुकंदर हेयर पैक (How To Make Beetroot Hair Mask) बनाने की विधि-

चुकंदर हेयर पैक बनाने की सामग्री-(Beetroot And Ginger)

  • चुकंदर का जूस आधा कप
  • अदरक का जूस दो बड़े चम्मच
  • जैतून का तेल 2 बड़े चम्मच

चुकंदर हेयर पैक कैसे बनाएं? (How To Make Beetroot Hair Mask)

  • चुकंदर हेयर पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
  • फिर आप इसमें आधा कप चुकंदर का जूस डालें।
  • इसके बाद आप इसमें दो बड़े चम्मच अदरक का जूस डालें।
  • फिर आप इसमें 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपका चुकंदर हेयर पैक बनकर तैयार हो चुका है।

चुकंदर हेयर पैक लगाने का तरीका (How To Use Beetroot Hair Mask)

  • चुकंदर हेयर पैक को आप अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें।
  • फिर आप हल्के हाथों से अपने बालों की मसाज करें।
  • इसके बाद आप इस पैक को करीब 20 मिनट तक अपने बालों में लगाकर रखें।
  • फिर आप साधारण पानी से हेयर वॉश कर लें।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस हेयर पैक को हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं।
  • इससे आपकी गंजेपन और हेयर फॉल की समस्या दूर होगी।
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ