Beetroot Peel Hair Mask: बालों का झड़ना, सफेद होना या फिर डैंड्रफ बहुत आम-सी परेशानी है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग ना जाने कितना तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी ये समस्याएं पीछा नहीं छोड़ती है।
इसलिए आज हम आपके लिए चुकंदर के छिलके से बना हेयर मास्क लेकर आए हैं, जिससे आपको बालों की इन परेशानियों से निजात मिलेगी।
चुकंदर के छिलके के हेयर मास्क से मिलेंगे ये फायदे
1. सफेद बालों के लिए बेहतर ऑप्शन
अक्सर बहुत छोटी सी उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। इसके बाद लोग कई तरह की उपाय अपनाते हैं, लेकिन इस परेशानी से निजात नहीं मिल पाती है। इसके लिए चुकंदर के छिलके से बना हेयर मास्क एक बेहतर ऑप्शन है। अगर आप भी इस परेशान है, तो आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
2. डैंड्रफ को दूर करने में करता है मदद
डैंड्रफ बालों की सबसे आम परेशानी होती है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते है। इससे निजात पाने के लिए आप अपने स्कैल्प पर चुकंदर के छिलके से बने हेयर मास्क को लगाए। इससे आपको जरूर फायदा होगा।
3. हेयर फॉल होने से भी रोकता है
हेयर फॉल एक बहुत ही आम-सी परेशानी है, जो ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। अगर आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं, तो आप इस हेयर मास्क को जरूर लगाएं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
साथ ही इसमें मौजूद गुण आपके स्कैल्प का ब्लड सरकुलेशन बढ़ाएंगे और ये हेयर फॉलिकल्स के रक्त संचार में भी सुधार करता है।
साथ ही आपके बालों को बढ़ाने, मजबूत और घने करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही चुकंदर में मौजूद कैरोटनॉयड स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने का काम करता है, जिससे आपको कई फायदे होते हैं।
ऐसे बनाएं चुकंदर के छिलके से हेयर मास्क
चुकंदर के छिलके से हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो से तीन चुकंदर के छिलके को लेना है। इसके बाद इन्हें धोकर साफ कर लें। फिर इसे अच्छी तरह से बारिक पीस लें और इसमें दो से तीन चम्मच नींबू का रस मिला लें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद इसे इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें और लगभग 20 से 25 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा आपको सप्ताह में दो से तीन बार करना है, इससे आपको बहुत जल्द फायदा मिलेगा।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
14 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
16 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
20 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines