How To Make Beetroot Lip Mask: आपके लिप्स खूबसूरती को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज के समय की जीवनशैली, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के चलते आपकी त्वचा के साथ-साथ आपके लिप्स काले, पिग्मेंटेड और ड्राय होने लगते हैं। जिसकी वजह से आपकी पर्सनेलिटी पर एक बुरा प्रभाव पड़ता है। वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं लेकिन ये कई केमिकल से भरपूर होते हैं जोकि आपके लिप्स को हार्म पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए बीटरूट लिप मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। चुकंदर आपके लिप्स को एक्सफोलिएट करता है जिससे आपके लिप्स की गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे आपको सोफ्ट और पिंक लिप्स प्रदान होते हैं, तो चलिए जानते हैं बीटरूट लिप मास्क बनाने की विधि-
बीटरूट लिप मास्क बनाने की सामग्री-
- चुकंदर का रस 2 चम्मच
- चीनी 1 चम्मच
- नारियल का तेल 2 चम्मच
- वैसलीन 2 चम्मच
बीटरूट लिप मास्क बनाने की विधि-
- बीटरूट लिप मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले चुंकदर को छील लें।
- फिर आप इसको टुकड़ों को काटकर मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से छानकर रस निकाल लें।
- फिर आप एक बाउल में एक 1 चम्मच चीनी डालें।
- इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच वैसलीन डाल दें।
- फिर आप इसमें 2 चम्मच चुकंदर का रस डाकर मिलाएं।
- इसके बाद आप आखिर में इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको एक कांच के छोटे कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।
- अब आपका चुकंदर लिप मास्क बनकर तैयार है।
अभी पढ़ें – Karwa Chauth 2022: साबूदाना फेस पैक से करवाचौथ पर पाएं चांद सा चमकता चेहरा, जानें इस्तेमाल का तरीका
बीटरूट लिप मास्क लगाने का तरीका-
- इस मास्क को अपने होंठों पर अच्छी तरह से लगा लें।
- फिर आप हल्के हाथों से लिप्स को करीब 20 सेकंड तक रब करते रहें।
- इसके बाद आप इसको करीब 1 मिनट तक अपने होंठो पर लगाएं रखें।
- फिर आप इसको एक साफ और सॉफ्ट कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसको दिन में दो बार इस्तेमाल करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
6 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines