Beetroot Juice Side Effects: इन 3 बीमारियों में गलती से भी न पिएं चुकंदर का जूस, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं!

Beetroot Juice Side Effects: वैसे तो चुकंदर का जूस पीने से कई सारे फायदे होते हैं, लेकिन कई बीमारियों के दौरान इसे पीने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कहीं आपको भी चुकंदर का जूस पीने से परेशानी तो नहीं हो रही है?

Beetroot Juice Side Effects

Beetroot Juice Side Effects

विज्ञापन

Beetroot Juice Side Effects: चुकंदर का जूस पीने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। चुकंदर आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, एनर्जी को बढ़ाता है और डेटॉक्सिफिकेशन को सपोर्ट करता है। नाइट्रेट्स से भरपूर, चुकंदर का जूस ब्लड फ्लो को ठीक करता है। इसके अलावा इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चुकंदर का जूस पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कई बीमारियों के दौरान चुकंदर का जूस का पीना फायदेमंद नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि किन-किन बीमारियों में चुकंदर का जूस पीने से बचना चाहिए?

किडनी से जुड़ी समस्या

किडनी की समस्या वाले व्यक्तियों को चुकंदर के जूस का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। ऑक्सालेट किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिनकी स्थीती पहले से ही खराब हो।

विज्ञापन

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों को भी चुकंदर के जूस का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होता है। हालांकि, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, लेकिन अगर इसका सही तरीके से सेवन न किया जाए तो चुकंदर का जूस शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए चुकंदर के जूस सेवन न करें।

डाइजेशन से जुड़ी समस्या

इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान व्यक्तियों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद हाई फाइबर IBS के लक्षणों को बढ़ा सकता है और सूजन, बेचैनी और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी डाइट में चुकंदर के जूस को शामिल नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ