Beetroot Juice: अक्सर आपने सुना होगा कि चुकंदर का जूस पीने से या फिर इसको खाने से खून बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन करने से ना सिर्फ खून बढ़ता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है।
इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। चुकंदर में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन भरपूर पाया जाता है, इसलिए आप इसका जूस भी पी सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं, चुकंद का जूस बनाने की रेसिपी।
सामग्री
चुकंदर- 1, 1/2- सेबफल, 1- टमाटर, 1- गाजर, 1/2- इंच अदरक टुकड़ा, 1/4- टी स्पून भुना जीरा, 1/2- टी स्पून चाट मसाला, 1/4- टी स्पून काला नमक, स्वादानुसार- सादा नमक
विधि
चुकंदर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसको और बाकि फल और सब्जी को साफ धोना होगा और इसको बारीक काटना होगा। इसके बाद सभी कटी हुई चीजों को एक मिक्सर में डालें और इसमें भुना जीरा, काला नमक, स्वादानुसार सफेद नमक और डेढ़ गिलास पानी डालकर इसे अच्छी तरह ग्राइंड करके पीस लें।
इसके बाद इसे छान लें और गिलास में डालकर सर्व कर दें। सर्व करते समय आप इसमें चाट मसाला भी डाल सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से आपको कई बीमारियों से राहत मिलती है और यह बहुत जल्दी बन भी जाता है।
और पढ़िए –Weight Loss TIPS: ये छोटे-छोटे दाने तेजी से घटाते हैं वजन, बस इस वक्त करें सेवन, पिघल जाएगी चर्बी
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
8 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines