Bedtime Drinks: सर्दियों में रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, इम्युनिटी से लेकर सर्दी-जुकाम तक रहेगा ठीक

Bedtime Drinks: अगर आप भी सर्दियों में हेल्दी और कई बीमारियों दूर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए रात को सोने से पहले दूध में कुछ खास चीजों को मिलाकर पी सकते हैं।

Bedtime Drinks

Bedtime Drinks

विज्ञापन

Bedtime Drinks: सर्दियों में शरीर को हेल्दी और गर्म रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों शामिल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले शरीर को गर्म रखने के लिए दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपकी न केवल इम्युनिटी मजबूत होती है, बल्कि ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। आयुर्वेद के अनुसार, दूध को हेल्दी और इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप इसमें कुछ हेल्दी चीजों मिलाते हैं, तो ये और भी पौष्टिक हो जाता है। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले आप दूध में किन-किन खास चीजों को मिलाकर पी सकते हैं।

बादाम का पाउडर

बादाम विटामिन ई और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर को एमर्जी प्रदान करता है। बादाम पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से सर्दियों में आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर गर्म रहता है।

विज्ञापन

अश्वगंधा

अगर रात को सोने से पहले दूध में अश्वगंधा को मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे तनाव कम करता है और नींद अच्छी आती है। साथ ही ये आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है।

केसर

केसर दूध में न केवल स्वाद और सुगंध बढ़ाता है, बल्कि सर्दियों में इसे दूध में मिलाकर पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को ठंड से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही केसर वाला दूध स्किन को भी निखारता है।

विज्ञापन

अदरक

अदरक आपके डाइजेशन सिस्टम के लिए हेल्दी माना जाता है। ये आपके शरीर को भी गर्म रखने में भी मदद करता है। अगर आप रात को सोने से पहले दूध में अदरक मिलाकर पीते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम और अन्य कई बीमारियों से छुकारा मिल सकता है।

दालचीनी अश्वगंधा

दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व बैक्टीरिया और वायरस से मदद करते हैं। सर्दियों में अगर आप सोने से पहले दालचीनी को दूध में मिलाकर पीते हैं तो आपका डायजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और शरीर को गर्माहट मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ